Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»बिहार के स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन टिकट की कमी, यात्रियों को हो रही मुश्किल
    राज्य

    बिहार के स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन टिकट की कमी, यात्रियों को हो रही मुश्किल

    By October 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन टिकट की कमी, यात्रियों को हो रही मुश्किल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के सुपौल में सप्ताह में एक दिन अमृतसर से कटिहार चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का ललितग्राम रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन टिकट की सुविधा नहीं होने से देर रात दर्जनों यात्रियों को निराश ही घर लौटना पड़ा. दरअसल, सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन कटिहार से अमृतसर के लिए जा रही थी. ग्यारह बजे रात के करीब ट्रेन ललित ग्राम स्टेशन पर पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्यां में यात्री ट्रेन पर चढ़ने के लिए ललितग्राम रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. लेकिन यात्रियों को ललित ग्राम में जनरल या फिर रिजर्वेशन टिकट की सुविधा नहीं मिली. 

    जिसके चलते दर्जनों यात्रियों को देर रात वापस घर लौटना पड़ा. यात्रियों का कहना था कि स्टेशन पर यह अनाउंस किया गया कि यहां रिजर्वेशन और जनरल टिकट नहीं कट रही है. जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्रियों ने कहा कि स्टेशन पर बोला गया कि ललित ग्राम स्टेशन पर इस स्पेशल ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट या जनरल टिकट की फिलहाल सुविधा नहीं है. 

    यात्रियों ने बताया कि इस स्टेशन पर टिकट की सुविधा नहीं है, इसलिए यहां टिकट नहीं कट सकता है. जिस कारण दर्जनों यात्रियों को निराश होकर देर रात को वापस घर लौटना पड़ा है. लिहाजा यात्रियों ने सरकार से ललित ग्राम स्टेशन पर लंबी दूरी के इस स्पेशल ट्रेन के रिजर्वेशन टिकट कटने की सुविधा देने की मांग की है. यात्रियों ने कहा कि ने इस स्पेशल ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट स्टेशन पर नहीं मिलने से उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा है.

    वहीं इस बाबत पूछे जाने पर स्टेशन मास्टर गोपाल मंडल ने कहा कि कटिहार अमृतसर स्पेशल ट्रेन एक रिजर्व ट्रेन है. इसमें सभी सीट रिजर्वेशन के माध्यम से आरक्षित होती है. उन्होंने कहा कि ट्रेन यहां रुकती तो है, लेकिन ललित ग्राम स्टेशन पर फिलहाल पीआरएस की सुविधा नहीं दी गई है. जिसके चलते यहां इस ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट अभी नहीं कट रहा है. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों को यह बात अनाउंस करके बता दिया गया.

    Related Posts

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर…..

    August 25, 2026

    तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी हेमलता मनहर बोलीं – बहनों के सम्मान में निरंतर काम कर रहे हैं विष्णु भैया…..

    August 25, 2026

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 62 किसान हुए लाभान्वित, जिनमें 10 महिला किसान भी शामिल…..

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘विष्णु भैया’ के उपहार से बहनों के सपनों को मिली उड़ान, महतारी वंदन से प्रेमलता बनीं आत्मनिर्भर…..

    August 25, 2026

    तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी हेमलता मनहर बोलीं – बहनों के सम्मान में निरंतर काम कर रहे हैं विष्णु भैया…..

    August 25, 2026

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 62 किसान हुए लाभान्वित, जिनमें 10 महिला किसान भी शामिल…..

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.