Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»बुरे फंसे डूसू चुनाव के 21 प्रत्याशी डीयू भेजेगा नोटिस और भरना पड़ेगा हर्जाना
    राज्य

    बुरे फंसे डूसू चुनाव के 21 प्रत्याशी डीयू भेजेगा नोटिस और भरना पड़ेगा हर्जाना

    By October 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बुरे फंसे डूसू चुनाव के 21 प्रत्याशी डीयू भेजेगा नोटिस और भरना पड़ेगा हर्जाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में पोस्टर और बैनर के बेढंगे प्रयोग से गंदी हुईं परिसर की दीवारों को साफ करने में हुए खर्च की रिकवरी विश्वविद्यालय प्रत्याशियों से करने की तैयारी कर रहा है। जल्द प्रत्याशियों को इसके लिए नोटिस भेजे जाएंगे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रत्याशी राशि चुकाने में असमर्थ होंगे, तो उस पर विचार किया जाएगा, लेकिन रिकवरी के लिए उन्हें नोटिस जरूर भेजा जाएगा। डूसू चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके अलावा डूसू में शामिल 52 कॉलेजों और विभागों में प्रतिनिधियों के चुनाव हो रहे थे। ऐसे में सिर्फ परिसरों में नहीं हर कॉलेज में प्रचार सामग्री का जमकर इस्तेमाल हुआ। पूरी दीवारों पर चुनाव के दौरान पोस्टर ही नजर आ रहे थे। हर प्रत्याशी अपने समर्थन में वोट मांगता दिख रहा था। इसके बाद पूरा मामला हाई कोर्ट चला गया और कोर्ट ने गंदी हुई दीवारों को साफ करने में हुए खर्च की राशि दिल्ली विश्वविद्यालय को चुकाने को कहा है। दिल्ली नगर निगम, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और अन्य एजेंसियों से डीयू ने खर्च की सीमा बताने को कहा है। हालांकि अभी डीयू प्रशासन को एजेंसियों की ओर से खर्च के बारे में जानकारी नहीं भेजी गई है। सूत्रों की मानें तो नगर निगम ने अनुमानित 4.5 लाख रुपये खर्च किए हैं। नगर निगम ने कोर्ट में हलफनामा देते हुए कहा था कि उन्होंने अंतिम 10 दिनों में दो लाख पोस्टर व बैनर हटाए हैं। इसमें चार ट्रक सामग्री निकली है। इन एजेंसियों के अलावा डीयू ने विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग को भी दीवारें साफ करने में खर्च हुई राशि का ब्योरा देने को कहा है। विश्वविद्यालय का खुद का खर्च और एजेंसियों से प्राप्त बिलों के आधार पर एक तय रकम बांटकर प्रत्याशियों से मांगी जाएगी। डीयू की प्राक्टर प्रो. रजनी अब्बी ने कहा, जैसे ही सारी एजेंसियों के बिल प्राप्त हो जाएंगे, रिकवरी के लिए सभी प्रत्याशियों को नोटिस भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय अपनी तरफ से सभी को नोटिस देगा, अगर प्रत्याशी को कोई समस्या है तो वह चुनाव कार्यालय या प्रॉक्टर कार्यालय में बात कर सकता है। लेकिन, सभी को नोटिस जरूर भेजे जाएंगे। इसकी तैयारी हमारी ओर से की जा रही है।

    Related Posts

    बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

    August 25, 2026

    राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…

    August 25, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….

    August 25, 2026

    रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….

    August 25, 2026

    बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 25, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा की सड़कों के लिए साढ़े 17 करोड़ स्वीकृत, डीएमएफ मद से 13 प्रमुख सड़कों के डामरीकरण को मिली हरी झंडी…..

    August 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

    August 25, 2026

    राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…

    August 25, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….

    August 25, 2026

    रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.