Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»किसी के घर बुलडोजर क्यों चलाया यह बताना पड़ेगा, बड़े ऐक्शन की तैयारी में सुप्रीम कोर्ट…
    देश

    किसी के घर बुलडोजर क्यों चलाया यह बताना पड़ेगा, बड़े ऐक्शन की तैयारी में सुप्रीम कोर्ट…

    By October 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई से सुप्रीम कोर्ट पहले ही इनकार कर चुका है।

    अब खबर है कि शीर्ष न्यायालय जल्द ही बुलडोजर ऐक्शन को लेकर दिशानिर्देश तैयार कर रहा है, जो पूरे देश में सभी समुदायों पर लागू होंगे।

    मंगलवार को ही अदालत में इसे लेकर सुनवाई हुई थी। एपेक्स कोर्ट का कहना है कि सिर्फ अपराध की वजह से संपत्ति को नहीं ढहाया जा सकता।

    सुप्रीम कोर्ट का कहना है दिशानिर्देशों में सरकारी अधिकारियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी छूट होगी। साथ ही यह बगैर किसी पूर्व सूचना के भी किया जा सकेगा।

    खबर है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान ने भी माना है कि अपराध में शामिल होना इस ऐक्शन की वजह नहीं हो सकता।

    कोर्ट ने यह भी कहा था कि दिशानिर्देश यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश से अतिक्रमण करने वालों को फायदा नहीं होगा। साथ ही यह कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के काम में बाधा नहीं डालेगा।

    कोर्ट ने बीच सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद धार्मिक स्थलों को भी हटाना जरूरी है, क्योंकि आम जनता की सुरक्षा सबसे ऊपर है।

    मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरन एसजी तुषार मेहता का कहना था कि बुलडोजर ऐक्शन अपराध के आधार पर नहीं होना चाहिए। साथ ही इसका उपयोग सिर्फ म्युनिसिपल कानूनों के तहत हो।

    उन्होंने कहा कि घर पर नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया खत्म होनी चाहिए और नोटिस रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए पहुंचाया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अगर अदालत की तरफ से किसी तरह की पाबंदी लगाई गई, तो इसका गलत इस्तेमाल रियल एस्टेट बिल्डर और कानून तोड़ने वाले कर सकते हैं।

    कोर्ट ने साफ किया है कि इमारत ढहाने की प्रक्रिया सिर्फ इसलिए नहीं होनी चाहिए कि कोई व्यक्ति दोषी हो या आरोपी हो।

    कोर्ट ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह भी स्पष्ट करना होगा कि भवन ढहाना ही एकमात्र उपाय क्यों था और कहा कि व्यक्ति को उचित स्थान पर शिकायत दर्ज कराने का भी मौका मिले।

    The post किसी के घर बुलडोजर क्यों चलाया यह बताना पड़ेगा, बड़े ऐक्शन की तैयारी में सुप्रीम कोर्ट… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.