Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»साइबर ठगी का शिकार हुए यह बड़े उद्योगपति, 7 करोड़ रुपये का लगा चूना…
    देश

    साइबर ठगी का शिकार हुए यह बड़े उद्योगपति, 7 करोड़ रुपये का लगा चूना…

    By September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साइबर ठगी का शिकार हुए यह बड़े उद्योगपति, 7 करोड़ रुपये का लगा चूना…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंजाब पुलिस ने जाने-माने उद्योगपति श्री पॉल ओसवाल से सात करोड़ रुपये ठगने वाले अंतर्राज्यीय साइबर जालसाजों के एक गिरोह का रविवार को भंडाफोड़ किया।

    लुधियाना के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5.25 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि गिरोह के सात अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सभी नौ सदस्य असम और पश्चिम बंगाल के हैं।

    जालसाजों ने वर्धमान समूह के मालिक एस पी ओसवाल के विभिन्न बैंक खातों से सात करोड़ रुपये की निकासी कर धोखाधड़ी की।

    पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और उद्योगपति को फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाया तथा डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी दी।

    पुलिस की साइबर सेल ने ओसवाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया और कहा कि उसने 48 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अतनु चौधरी और आनंद कुमार चौधरी (दोनों असम के गुवाहाटी निवासी) के रूप में हुई है।

    एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले, एक स्थानीय उद्योगपति से कुछ जालसाजों ने 1.01 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

    रजनीश आहूजा को भी उस वक्त ठगा गया था जब जालसाजों ने दावा किया था कि जबरन वसूली की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है। जालसाजों ने उन्हें गिरफ्तारी वारंट की धमकी भी दी थी।

    The post साइबर ठगी का शिकार हुए यह बड़े उद्योगपति, 7 करोड़ रुपये का लगा चूना… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.