Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मरवाही में भालू का आतंक, हमले में दो लोगों की मौत, पांच घायल, इलाके में फैली दहशत
    छत्तीसगढ़

    मरवाही में भालू का आतंक, हमले में दो लोगों की मौत, पांच घायल, इलाके में फैली दहशत

    By September 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मरवाही में भालू का आतंक, हमले में दो लोगों की मौत, पांच घायल, इलाके में फैली दहशत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
    मरवाही में भालू के हमले से एक किशोरी की मौत हो गई। वह बकरी चराने के लिए गई थी। वहीं एक अन्य ग्रामीण को भी मार डाला। इसके अलावा पांच अन्य ग्रामीणों को घायल कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के साथ वन विभाग ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। घटना मरवाही के बेलझिरिया गांव की है। यहां रहने वाले बिहान लाल केंवट की बेटी विद्या केंवट खेत में बकरी चराने के लिए गई थी। शाम को वह घर लौट रही थी, तभी उसका सामना भालू से हो गया। वह इससे पहले भागती, भालू ने हमला कर चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोंच दिया। दूसरी घटना शनिवार सुबह की है।
     
    भालू ने बुरी तरह नोंचा
    बेलझिरिया निवासी चरणसिंह खेरवार (50) रामकुमार (30) और सुक्कुल प्रसाद (32) मशरूम बीनने के लिए रतनजोत प्लाट गए थे। उसी समय भालू ने हमला कर दिया। भालू ने तीनों को बुरी तरह से नोंच डाला। शरीर पर गहरी चोट के कारण सुक्कूल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को 108 की मदद से मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना में करगिकला निवासी सेवक लाल यादव (30) और सेमलाल गोंड (45) शनिवार सुबह खेत देखने गए थे। उन पर भी भालू ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। जिन्हें भी मरवाही अस्पताल लाया गया है। लगातार दो दिन से भालू के हमले की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विभाग उन्हें शाम ढलने के बाद घर बाहर न निकलने का सुझाव दे रहा है।

    सुरक्षा के लिए पुलिस व वनकर्मियों की संयुक्त सर्चिंग
    इस घटना के बाद वन विभाग के साथ- साथ पुलिस भी सतर्क हो गई है। उनकी टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर सर्चिंग कर रहे हैं। बेलझरिया, उषाढ़ और बरौर के जंगली इलाकों में लगातार भालुओं के टोली द्वारा जंगल की ओर जाने वाले ग्रामीणों पर हमले के मामले की गंभीरता के चलते एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना मरवाही का पुलिस बल स्थानीय फारेस्ट अमले के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर रहा है। इसके अलावा उनकी टीम मुनादी भी करा रही है। घटना के बाद डीएफओ व तहसीलदार अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    Related Posts

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026

    बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.