Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG में 9 पैसेंजर ट्रेनें आज से रद, लंबी दूरी की गाड़ियों के रूट बदले
    छत्तीसगढ़

    CG में 9 पैसेंजर ट्रेनें आज से रद, लंबी दूरी की गाड़ियों के रूट बदले

    By September 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG में 9 पैसेंजर ट्रेनें आज से रद, लंबी दूरी की गाड़ियों के रूट बदले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    रेलवे ने 29 सितंबर गुरुवार से एक बार फिर नौ पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया है। इससे रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

    रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि भाटापारा-हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बाक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इस दौरान 26, 27 और 29 सितंबर को पावर ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि रेलवे की पूछताछ सेवा 139 से ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा प्रारंभ करें।

    देखिए रद होने वाली ट्रेनों की लिस्ट

        26 सितंबर को बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद रहेगी।

        27 सितंबर को बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी।
        28 सितंबर को जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल और रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल नहीं चलेगी।
        – 29 सितंबर को रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल और गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू रद रहेगी।

    गीतांजलि और शिर्डी एक्सप्रेस देरी से चलेगी

    26 सितंबर को हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस और हावड़ा-साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस को दो घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा। गंतव्य से पहले खत्म होने वाली ट्रेनों में 29 सितंबर को गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य दोनों तरफ से रद रहेगी।
    चार ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेंगी

    दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के आदित्यपुर स्टेशन में तीसरी लाइन के लिए नान इंटरलाकिंग का काम हो रहा है। इसलिए चार एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

    25 से 27 सितंबर तक पुरी से रवाना होने वाली पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी तरह 25 से 27 सितंबर तक योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ईब-झारसुगुड़ा रोड के रास्ते पुरी पहुंचेगी।

    25 से 27 सितंबर तक दुर्ग से रवाना होने वाली दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस सीनी-कांड्रा के रास्ते आरा पहुंचेगी। जबकि 24 से 26 सितंबर को आरा से रवाना होने वाली आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस व्हाया कांड्रा-सीनी के रास्ते दुर्ग पहुंचेगी।

    Related Posts

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश..

    August 21, 2026

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..

    August 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण…..

    August 20, 2026

    सोनमणि बोरा ने प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण किया….

    August 19, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश…..

    August 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश..

    August 21, 2026

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय..

    August 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण…..

    August 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.