Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»भारतीय रेलवे ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ के Oscar 2025 में शामिल होने पर मनाया जश्न
    मनोरंजन

    भारतीय रेलवे ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ के Oscar 2025 में शामिल होने पर मनाया जश्न

    By September 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारतीय रेलवे ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ के Oscar 2025 में शामिल होने पर मनाया जश्न
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    किरण राव के निर्देशन में बनी कम बजट की फिल्म 'लापता लेडीज' को इस वक्त हर कोई सेलिब्रेट कर रहा है। चार फिल्मों को पछाड़ते हुए इस फिल्म ने ऑस्कर 2025 में अपनी जगह बनाई है। आमिर खान और किरण राव तो पहले ही फिल्म के इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के लिए अपनी खुशी व्यक्त कर चुके हैं।

    अब हाल ही में भारतीय रेलवे ने भी फिल्म 'लापता लेडीज' के ऑस्कर 2025 में शामिल होने के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस फिल्म का महत्वपूर्ण पार्ट बनने को उनके लिए गौरव का पल बताया है।

    इंडियन रेलवे ने लापता लेडीज की टीम को दी बधाई

    सोमवार को नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव और प्रतिभा रांता स्टारर इस फिल्म को 'फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया' की तरफ से ऑस्कर 2025 में बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया था। अब इस सेलिब्रेशन में इंडियन रेलवे भी शामिल हो गया है।

    'मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने 'लापता लेडीज' की पूरी टीम को बधाई देते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इंडियन रेलवे ने लिखा, "ओ सजनी रे… बहुत बहुत बधाई! इंडियन रेलवे इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनने के पर बहुत गर्व महसूस कर रहा है"।

    क्या हैं लापता लेडीज की कहानी?

    आपको बता दें कि फिल्म 'लापता लेडीज' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी छोटे से गांव में रहने वाली दो लड़कियों की है, जो शादी के बाद ट्रेन में अपने-अपने ससुराल जाते हुए घूंघट के कारण बदल जाती है।

    जया जहां दीपक के घर पहुंच जाती है, वहीं 'फूल कुमारी' जिसे अपने ना घर का पता है, ना ही उसे अपने ससुराल का पता है, ऐसे में वह खो जाती है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती। दीपक भी उसे ढूंढने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। ऐसे ही कहानी आगे बढ़ती है। चार से पांच करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लाइफ टाइम 24 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.