Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»आतिशी की पहली विधानसभा बैठक आज, क्या होंगे विपक्ष के सवाल?
    राज्य

    आतिशी की पहली विधानसभा बैठक आज, क्या होंगे विपक्ष के सवाल?

    By September 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आतिशी की पहली विधानसभा बैठक आज, क्या होंगे विपक्ष के सवाल?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही विधानसभा के विशेष सत्र के लिए तैयार हैं, जो आज से शुरू होने जा रहा है और 11 बजे से सत्र शुरू होगा. यह मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी का पहला सत्र होगा और 2013 के बाद से सिर्फ एक विधायक के तौर पर अरविंद केजरीवाल का भी पहला सत्र है. सत्र शुरू होने के बाद विशेष उल्लेख होंगे, जिसके तहत विधायक अध्यक्ष की इजाजत के बाद शहर और उनके क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे. यह सत्र दिल्ली की मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने के 4 दिन बाद हो रहा है, जिसमें आतिशी बहुमत साबित करेंगी. हालांकि दिल्ली की सत्तारूढ़ आप पार्टी के पास 70 सदस्यीय विधानसभा में 60 विधायकों की बहुमत है. भाजपा के पास सात सदस्य हैं और बाकी तीन सीटें खाली हैं. शनिवार को दिल्ली की आठवी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालीं आतिशी ने जोर देकर कहा था कि वह केजरीवाल के लिए एक स्थानधारक हैं, जो सत्ता में दोबारा चुने जाने पर अपनी सही जगह पर वापस लौटेंगे.

    विपक्ष के हंगामे की तैयारी
    आम आदमी पार्टी राजधानी में वित्तीय अनियमितताओं और गिरते नागरिक बुनियादी ढांचे के आरोपों से जूझ रही है. ऐसे में बहुत आसार है कि विपक्ष की बीजेपी पार्टी इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश विधानसभा सत्र के दौरान कर सकती है लेकिन सदन में आप के पास के भारी बहुमत को देखते हुए यह मुश्किल भी हो सकता है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि पार्टी के विधायक सरकार को दिल्ली की 2 करोड़ जनता की परेशानियों पर चर्चा करने के लिए मजबूर करेगी.

    सरकार से कई मुद्दों पर जवाब
    उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांगेंगे, जिनमें जलजमाव और बिजली के करंट से 50 लोगों की मौत, लंबित सीएजी रिपोर्ट जिन्हें सरकार ने पेश नहीं किया और दबा दिया, लगभग 95,000 गरीबों के लिए राशन कार्ड की कमी, पानी की कमी और साफ पानी दिलाने में सरकार की विफलता और कई जगहों पर लोगों को सीवेज-दूषित पानी पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है. इन सभी मुद्दों को वह सदन सदम में उठाएंगे.
     

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    July 1, 2026

    आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.