Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»व्यापार»शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स पहली बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब
    व्यापार

    शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स पहली बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब

    By September 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार; सेंसेक्स पहली बार 85000 पार, निफ्टी 26000 के करीब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शुरुआती कमजोरी के बाद शेयर बाजार में हरियाली लौट आई है। मंगलवार को निफ्टी पहली बार 85000 का स्तर पार करने में सफल रहा। वहीं, दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 26000 के करीब पहुंच गया। सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर सेंसेक्स 66.71 (0.07%) अंकों की बढ़त के साथ 85,004.62 के पार तो निफ्टी 18.80 (0.07%) अंक मजबूत होकर 25,957.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

    सेंसेक्स-निफ्टी लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर

    भारतीय बेंचमार्क सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार चौथे सत्र में नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। पिछले सप्ताह फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में भारी कटौती के बाद बाजार में तेजी जारी रही। इस दौरान सेंसेक्स ने पहली बार 85,000 का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि निफ्टी 26,000 से महज कुछ ही फासले पर है।

    निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स को नीचे लाने में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, कोटक बैंक और टीसीएस का सबसे ज्यादा योगदान रहा। इनमें कमजोरी दिखी। जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स ने बढ़त के साथ शुरुआत की। व्यक्तिगत शेयरों में, एस्ट्राजेनेका फार्मा ने डर्वालुमैब दवा के आयात बिक्री और वितरण की मंजूरी मिलने के बाद 8% की बढ़त हासिल की।

    मेटल सेक्टर के शेयरों की चमक बढ़ी

    रिलायंस पावर के शेयर 5% ऊपरी सर्किट के साथ खुले। खबर है कि कंपनी कर्ज कम करने और कारोबार का विस्तार करने के लिए तरजीही आवंटन के जरिए 1,525 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। चीन के केंद्रीय बैंक ने परेशानी से घिरी अपनी अर्थव्यवस्था में नई गति लाने के लिए व्यापक मौद्रिक प्रोत्साहन और प्रॉपर्टी मार्केट सपोर्ट से जुड़े उपायों की घोषणा की है। इसके बाद वेदांता, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को सहित धातु शेयरों में तेजी आई। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.7% की तेजी आई। व्यापक और घरेलू बाजार पर केंद्रित स्मॉल और मिड कैप इंडेक्स में क्रमशः 0.13% और 0.2% की वृद्धि आई।

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा..

    May 29, 2026

    राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न, DPDP अधिनियम-2023 के तहत ‘प्राइवेसी बाय डिजाइन’ अपनाएगा छत्तीसगढ़….

    May 29, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला…

    May 29, 2026

    खरीफ 2026 की तैयारी तेज: किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज, ’सहकारी समितियों के माध्यम से मांग अनुसार वितरण जारी, प्रशासन कर रहा सतत मॉनिटरिंग’….

    May 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.