Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट बना मप्र
    मध्यप्रदेश

    इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट बना मप्र

    By September 23, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट बना मप्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र को औद्योगिक हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी सरकार ने जो लचीली और समावेशी नीतिशं बनाई है, वह निवेशकों को खूब भा रही है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि पिछले 9 माह के दौरान मप्र में निवेश करने के लिए औद्योगिक घरानों ने अधिक रूचि दिखाई है। वहीं प्रदेश सरकार की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव  के दौरान जिस तरह से उद्योगपतियों ने मप्र में निवेश की इच्छा जाहिर की है उससे तो यह तस्वीर साफ दिख रही है कि मप्र इंडस्ट्री फ्रेंडली स्टेट बन गया है। दरअसल, किसी भी प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए जो संसाधन और सुविधाएं चाहिए, मप्र सरकार ने उसे उपलब्ध कराया है या कराने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल के बहुत कम समय में जहां राज्य की कानून व्यवस्था, जनकल्याण और अधोसंरचना विकास के लिए कई सख्त और जनहितैषी निर्णय लिए हैं, तो वहीं प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए भी वे लगातार प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य संभागीय स्तर पर इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा वे देश के अलग- अलग हिस्सों में जाकर निवेशकों से सीधे चर्चा कर रहे है। इसी क्रम में उन्होंने 20 सितम्बर को कोलकाता इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होकर उद्योपतियों से व्यक्तिसह चर्चा की तथा मप्र में निवेश पर उन्हें हर संभव सुविधा-संसाधन, सुरक्षा और निवेश अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
    राज्य में क्षेत्रीय उद्योगपति सम्मेलनों (इन्वेस्टर्स समिट) के आयोजनों के साथ-साथ वे देशभर के अलग-अलग राज्यों में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से भी देश और विदेश के उद्योगपतियों को राज्य में आकर्षित कर रहे हैं। हाल में कोलकाता में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 हजार करोड़ से अधिक का निवेश न केवल मप्र लेकर आए हैं, बल्कि राज्य में उद्योगों के अनुकूल माहौल के उनके प्रस्तुति करण से निकट भविष्य में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों के उद्योगपतियों का भी मप्र में निवेश लेकर आना तय माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देश के मध्य में स्थित मप्र का अन्य कई राज्यों से सीधा जुड़ाव है। प्रदेश में रेल से लेकर रोड और हवाई परिवहन की भी अच्छी सुविधा उपलब्ध है। प्रदेश के औद्योगिक गतियारों से विभिन्न एक्सप्रेस वे गुजर रहे हैं। इसलिए मप्र कई मामलों में निवेश के लिए उपयुक्त राज्य है।
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को बताया कि मप्र, निवेश और उद्योगों के लिए देश के सबसे उभरते हुए राज्यों में से एक है। मप्र की निवेश अनुकूल औद्योगिक नीति, मजबूत औद्योगिक अधोसंरचना, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन और निवेश के अनुकूल कानून व्यवस्था के कारण निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल और मप्र में औद्योगिक समानताओं को भी उद्योगपतियों के सामने रखा। उद्योपतियों से व्यक्तिसह चर्चा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कोलकाता आया हूं, मुझे विश्वास था कि यहां के उद्योगपति पूरे देश में निवेश करते हैं, हमने बात की तो सब हमारे यहां काम करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के आह्वान पर हिमाद्री केमिकल्स रसायन के क्षेत्र में 5425 करोड़ का निवेश करेगी, इससे लगभग 2 हजार रोजगार सृजित होंगे। इसी प्रकार श्याम मैटेलिक्स एण्ड एनर्जी के इस्पात में 5040 करोड़ के निवेश, 2000 रोजगार, बिरला कार्पोरेशन के सीमेंट में 3000 करोड़ के निवेश से एक हजार रोजगार, जुपिटर सोलर के सौर विनिर्माण के क्षेत्र में 2500 करोड़ निवेश से एक हजार रोजगार, आधुनिक ग्रुप के इस्पात में 1500 करोड़ के निवेश से 800 रोजगार, बैक्स पोल होटल के के पर्यटन में 50 करोड़ निवेश से 50 रोजगार, डीडीईवी प्लास्टिक के सौ करोड़ निवेश से 200 रोजगार, बैक्स पोल इंडस्ट्रीज के ऑटो अवयब में सौ करोड़ निवेश से सौ रोजगार, कैबकॉन इंडिया के अभियांत्रिकी में 50 करोड़ निवेश से सौ रोजगार, ईस्टर्न इश मेंट इंटरप्राइज के अभियांत्रिकी में 30 करोड़ निवेश से सौ रोजगार, शुभम समूह के खाद्य प्रसंस्करण में 25 करोड़ निवेश से 50 रोजगार, सर्वो प्लास्टिक्स के 250 करोड़ निवेश से 400 रोजगार, एसएमपीएल इन्फ्रा के 500 करोड़ निवेश से 500 रोजगार, पायल डीजर्स प्रा. लि. के खाद्य प्रसंस्करण में सौ करोड़ निवेश से 500 रोजगार, सफेद डिटर्जेंट के सौ करोड़ निवेश से 250 रोजगार और जूपिटर बैगन्स लिमिटेड के रेलवे कोच में 500 करोड़ निवेश से 400 रोजगार सृजित होंगे। इस तरह प्रदेशभर में कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 19270 करोड़ का निवेश आएगा, जिससे अनुमानित 9450 रोजगार सृजित होंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि मप्र में निवेश की अपार संभावनाएं  हैं। इन्ही संभावनाओं में निवेश के अवसर तलाशने और निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट देश के विभिन्न शहरों में की जा रही है।  प्रदेश से कच्चा माल दूसरे प्रदेशों और देशों में जाता है। हमारे प्रयास है कि प्रदेश से अन्य स्थानों पर जाने वाले कच्चे माल से प्रदेश में ही उत्पादन की श्रृंखला विकसित हो। इससे प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और समृद्धि के नये द्वार भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों को उत्पादन यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यक अनुमतियां और स्वीकृतियां शीघ्र प्रदान की जाएगी। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सभी आवश्यक व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी निवेशकों से प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए नीतियों में संशोधन और सुझाव भी मांगे है।

    Related Posts

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 16, 2026

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 16, 2026

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.