Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»राजीव ठाकुर ने ‘कंधार हाईजैक’ में आतंकवादी का किरदार निभाकर जीता दिल
    मनोरंजन

    राजीव ठाकुर ने ‘कंधार हाईजैक’ में आतंकवादी का किरदार निभाकर जीता दिल

    By September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजीव ठाकुर ने ‘कंधार हाईजैक’ में आतंकवादी का किरदार निभाकर जीता दिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साल 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. शुरुआत में ‘पठान’ फिर ‘जवान’ और साल के अंत में ‘डंकी’. तीनों ही फिल्मों को दर्शकों काफी प्यार मिला. ‘पठान’ और ‘जवान’ ने जहां 1000-1000 करोड़ की कमाई की, वहीं ‘डंकी’ ने 470 करोड़ की कमाई की. लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ के लिए मशहूर एक कॉमेडियन को भी अप्रेच किया गया था. ये कॉमेडियन कोई और नहीं बल्कि राजीव ठाकुर थे. राजीव ठाकुर इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘आईसी 14: द कंधार हाईजैक’ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. अनुभव सिन्हा की इस सीरीज में राजीव को एक आतंकवादी के रोल में देखा गया है. राजीव कपिल के शो में राजू के किरदार के लिए जाने जाते हैं. कॉमेडियन किसी बड़े प्रोजेक्ट से फिल्मों में अपना डेब्यू करना चाहते थे. उन्हें शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के लिए रोल भी ऑफर हुआ था. लेकिन कुछ चीज़ों के चलते बात बन नहीं पाई. एक इंचरव्यू के दौरान राजीव ठाकुर ने राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में मुकेश छाबड़ा, अनुभव सिन्हा और अन्य के साथ काम करने के ऑफर के बारे में खुलकर बात की.

    राजीव को ऑफर हुआ था ‘डंकी’ में रोल
    राजीव ठाकुर का कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ बहुत करीबी रिश्ता है. राजीव पहले भी कई बार छाबड़ा से काम मांग चुके थे, जब राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के लिए एक एक्टर को चुनने की बात आई, तो मुकेश ने तुरंत राजीव ठाकुर के नाम सामने रखा. राजीव को एक कॉल भी आया और उनसे कहा गया कि राजकुमार हिरानी आपसे मिलना चाहते हैं. राजीव ने बताया- “पिछले डेढ़ साल से मैं पाजी (मुकेश छाबड़ा) को कम से कम मेरा ऑडिशन लेने के लिए मना रहा था. मैं कहता था, भले ही आप मुझे रिजेक्ट कर दें, लेकिन कम से कम ऑडिशन तो ले लें. लेकिन वह हमेशा जवाब देते थे, ‘जब आपके अनुकूल कोई रोल मिलेगा तो मैं आपको कुछ दूंगा. इसलिए, मैंने हमेशा सोचा था कि शायद कोई कॉमेडी रोल ही आएगा और तभी उन्होंने मुझे मौका दिया.”

    आतंकवादी के रोल के लिए कैसे किया गया सलेक्ट?
    अपनी बात को पूरा करते हुए राजीव ने आगे कहा, “उन्होंने मुझे डंकी में एक रोल दिया. मैंने ऑडिशन पास कर लिया था और मुझे एक कॉल आया कि मेरी राजकुमार हिरानी के साथ मीटिंग है. यह तीन दोस्तों में से एक के लिए था. मैं सच में बहुत खुश था, लेकिन फिर दोबारा कॉल नहीं आई. इससे मुझे बहुत दुख हुआ, यह सोचकर कि भले ही मुझे रिजेक्ट कर दिया गया, कम से कम एक मीटिंग तो होनी चाहिए थी.”
     

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.