Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»समाज स्वच्छ और स्वस्थ हो इसके लिये फिटनेस क्लब होंगे शुरू:मंत्री सारंग
    मध्यप्रदेश

    समाज स्वच्छ और स्वस्थ हो इसके लिये फिटनेस क्लब होंगे शुरू:मंत्री सारंग

    By September 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समाज स्वच्छ और स्वस्थ हो इसके लिये फिटनेस क्लब होंगे शुरू:मंत्री सारंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि समाज स्वच्छ, स्वस्थ और तन्दूरूस्त हो इसके लिये फिटनेस क्लब की शुरूआत की जायेगी। मंत्री सारंग ने मंगलवार को वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के पास बड़े तालाब की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प अभियान की शुरूआत की। मंत्री सारंग ने कहा कि बड़ा तालाब प्रकृति प्रदत्त उपहार है जो भोपाल की शान बढ़ाता है। यह तालाब खेल और पर्यटन के लिये भी उपयुक्त अवसर प्रदान कर रहा है। इसे स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है।

    विभागीय इन्फ्रास्ट्रक्चर में वृहद सफाई अभियान

    मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिवस पर पूरे प्रदेश और देश में "स्वच्छता और सेवा पखवाड़े" का शुभारंभ हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता चर्चा का विषय बना और समाज जागरूक हुआ। स्वच्छ समाज ही स्वस्थ हो सकता है, अधिकतर बीमारियाँ अस्वच्छता से होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्म-दिवस से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म-दिवस तक स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश स्तरीय स्वस्च्छता अभियान की शुरूआत की है। खेल विभाग भी 15 दिन तक विभागीय इन्फ्रास्ट्रेक्चर स्टेडियम और ऑफिस में भी वृहद रूप से सफाई अभियान चलायेगा।

    फिटनेस क्लबों की होगी शुरूआत

    मंत्री सारंग ने सेवा ही संकल्प अभियान की भी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये सेवा के अलग-अलग प्रकल्प-पीड़ित, शोषित और बीमार व्यक्तियों की सेवा की जायेगी। समाज में फिटनेस के लिये संदेश देने की जरूरत है। इसके लिये फिटनेस क्लबों की शुरूआत होगी और सुनिश्चित किया जायेगा कि समाज स्वस्थ हो।

    संयम और अनुशासन महत्वपूर्ण

    मंत्री सारंग ने कहा कि खेल और खिलाड़ी समाज को नई दिशा देते है। संयम और अनुशासन से ही खिलाड़ी सफल होता है। हर खेल को नियम कायदे और उसकी आचरण संहिता के साथ खेलना होता है। खेल का मैदान खिलाड़ी बनने के साथ-साथ देश के अच्छे और सच्चे नागरिक बनने की नर्सरी है। अनुशासित व्यक्ति ही सुखद परिणाम देता है। इसलिए युवाओं के जीवन में संयम और अनुशासन महत्वपूर्ण है।

    सफाई मित्रों का अभिनंदन

    मंत्री सारंग ने सफाई मित्रों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत और लगन से ही शहर, प्रदेश और देश स्वच्छ है। उन्होंने सफाई मित्रों के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया। सारंग ने युवा खिलाड़ियों सहित सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और सेवा ही धर्म की शपथ दिलवाई। मंत्री सारंग ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में ब्लड डोनेशन कैम्प की शुरूआत भी की। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और कोच मौजूद थे।

    Related Posts

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, एनएचएआई ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद….

    June 30, 2026

    दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, श्री राम के भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से राममय हुआ वातावरण….

    June 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.