Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दागियों की फील्ड में नहीं होगी पोस्टिंग
    मध्यप्रदेश

    दागियों की फील्ड में नहीं होगी पोस्टिंग

    By September 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दागियों की फील्ड में नहीं होगी पोस्टिंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । भ्रष्ट और रिश्वतखोर अधिकारियों के कारण लोक निर्माण विभाग की साख लगातार गिर रही है। आलम यह है कि पूरे विभाग को भ्रष्टाचारियों के गढ़ के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में अब विभाग ने निर्णय लिया है कि दागी इंजीनियरों को न तो फील्ड में पदस्थ किया जाएगा और न ही महत्वपूर्ण प्रभार दिया जाएगा। ऐसे आठ इंजीनियरों का प्रभार समाप्त करने के साथ ही उनको अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा। जबकि, छह के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। विभाग के प्रस्ताव को मंत्री राकेश सिंह ने अनुमति भी दे दी है।
     विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्यपांलन यंत्री संजय डेहरिया के विरुद्ध लोकायुक्त ने कार्रवाई की थी। उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय सागर पदस्थ किया था लेकिन बाद में प्रमुख अभियंता ने नौगांव मंडल के अधीक्षण यंत्री का प्रभार दे दिया। इसी तरह उपयंत्री मनोज रिछारिया को जतारा उपसंभाग में अनुभाग अधिकारी का प्रभार दिया गया। सहायक यंत्री विजय चौहान को जबलपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ने डिंडौरी संभाग में अनुविभागीय अधिकारी, सहायक यंत्री बीके माथुर को प्रभारी कार्यपालन यंत्री अशोक नगर के साथ प्रमुख अभियंता ने गुना के कार्यपालन यंत्री का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। इन सभी का प्रभार समाप्त किया जाएगा। वहीं, कार्यपालन यंत्री एससी वर्मा को कोई महत्वपूर्ण कार्य अब नहीं दिया जाएगा। कार्यपालन यंत्री रामदास चौधरी को प्रमुख अभियंता कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है, जिसे वापस लिया जाएगा। वह नौ वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ भी हैं। इसी तरह, कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक को भी प्रभारी अधीक्षण यंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण कार्य दिए हैं। प्रभारी कार्यपालन यंत्री राजगढ़ धर्मेंद्र जायसवाल और सहायक यंत्री बीके माथुर का स्थानांतरण भी प्रस्तावित है।
    गंभीर शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं
     राज्य सरकार ने पीडब्ल्यूडी के दागी व लोकायुक्त मामलों में फंसे इंजीनियरों, अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। पीडब्ल्यूडी के ऐसे 8 इंजीनियरों को तत्कालिक तौर पर प्रमुख पदों पर की गई पदस्थापना व प्रभार को समाप्त करने को कहा है। इनमें से कुछ इंजीनियर ऐसे भी हैं, जिनके खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं, किंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। विभागीय तौर पर उनका कार्य काफी विवादित रहा है। उनके खिलाफ विभागीय जांच आदि कार्रवाई चल रही है। शासन ने कहा कि ऐसे इंजीनियरों के प्रभार को समाप्त किया जाए। पीडब्ल्यूडी से जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन यंत्री रामदास चौधरी को ईएनसी (भवन) कार्यालय से हटाकर ईएनसी कार्यालय में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। इसी तरह कमल सिंह कौशिक को ईएनसी कार्यालय में कार्य पालन यंत्री बनाया गया है। वे अभी तक अधीक्षण यंत्री सेतु के प्रभार में थे। उन्हें डिमोट कर प्रभारी पद से हटा दिया गया। वीके माथुर को अशोक नगर कार्यपालन यंत्री के पद से हटाकर उन्हें सहायक यंत्री मुख्य अभियंता कार्यालय ग्वालियर में पदस्थ किया गया है। धर्मेंद्र जायसवाल को भी राजगढ़ के कार्यपालन यंत्री भवन के पद से हटाकर ईएनसी (भवन) कार्यालय में सहायक यंत्री बनाया गया है। इन चारों इंजीनियरों के खिलाफ गंभीर शिकायतें हैं और प्रमुख पदों पर होने की वजह से लगातार शिकायतें मिल रही थी। राज्य शासन ने सागर मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन यंत्री संजय डेहरिया से अधीक्षण यंत्री नौगांव मंडल का प्रभार तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्देश जारी किया गया है। डेहरिया के खिलाफ लोकायुक्त में मामला चल रहा है। इसी तरह एससी वर्मा को भी महत्वपूर्ण कार्य नहीं देने का निर्देश जारी किया गया है। मनोज रिछारिया टीकमगढ़ के जंतारा उप संभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे। शासन ने सागर के सीई से तत्काल उन्हें हटाने का निर्देश जारी किया है। विजय चौहान डिंडोरी संभाग में एसडीओ के प्रभार पर पदस्थ थे। उनका भी प्रभार तत्काल समाप्त करने का निर्देश जारी किया गया है।

    Related Posts

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026

    नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है – कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 16, 2026

    सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश, जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर…..

    April 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.