Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दो साल से खाली पड़े हैं एल्डरमैन के 12 पद
    मध्यप्रदेश

    दो साल से खाली पड़े हैं एल्डरमैन के 12 पद

    By September 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो साल से खाली पड़े हैं एल्डरमैन के 12 पद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।  प्र्रदेश भाजपा की बैठक के बाद दो साल से खाली पड़े एल्डरमैन के 12 पदों पर नियुक्ति की आस जागी है। पहले भोपाल जैसे नगर निगम में मात्र 6 पद एल्डरमैन के लिए होते थे, लेकिन इन्हें बढ़ाकर 12 कर दिया गया था। एल्डरमैन के लिए कई ऐसे नेता कतार में हैं, जो निगम चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। वहीं कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी एल्डरमैन के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
    पूरे प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगरपालिका और 298 नगरपालिका परिषद हैं। इन सभी में एल्डरमैन मनोनीत किए जाएंगे। नगर निगमों में 12-12 एल्डरमैन का मनोनयन होना है। पहले इनकी संख्या 6 रहती थी, लेकिन इसे दोगुना कर दिया गया है, जबकि नगर पालिका में 4 की जगह 6 और नगर परिषद में 2 के स्थान पर 4 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। सत्तापक्ष द्वारा ये नियुक्तियां की जाती हैं। इसके पहले भी भोपाल नगर निगम में एल्डरमैन रहे हैं, लेकिन 2022 में नगर निगम में भाजपा की परिषद बनने के बाद इसे टाला जा रहा था।
     भाजपा की बैठक में इसको लेकर हरी झंडी मिल गई है और जल्द ही एल्डरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होना है। इसको लेकर दावेदारों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि ये नाम संगठन की ओर से ही दिए जाएंगे, इसलिए अपने-अपने समर्थकों को एल्डरमैन बनाने के लिए नेता दम भी लगाएंगे। वहीं पिछले निगम चुनाव में किसी न किसी कारण से टिकट से वंचित रहे भाजपा नेता और वरिष्ठ नेताओं में से एल्डरमैन मनोनीत किए जा सकते हैं। प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसको लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब जब ऊपर से ही हरी झंडी मिल गई है तो जल्द ही सबकुछ तय हो जाएगा।
    प्रदेश में अधिकांश निगम, मंडल और बोर्ड खाली पड़े हैं। एक समय था, जब नेताओं का बड़े निगम-मंडलों में बोलबाला हुआ करता था। कई आयोग भी खाली पड़े हैं, जिन पर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाना है। वहीं भोपाल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सहित अन्य पद भी खाली पड़े हैं। इस पर भी अध्यक्ष सहित संचालक मंडल की नियुक्ति की जाना है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार निगम-मंडलोंं के खाली पदों पर भी जल्द नियुक्ति करेगी। भोपाल में प्राधिकरण अध्यक्ष के लिए कई दावेदार हैं तो संचालक मंडल में आने के लिए भी कई भाजपा नेता आतुर हैं। इनमें कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए कई नेता शमिल हैं।

    Related Posts

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026

    निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, एनएचएआई ने सभी एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट किए बंद….

    June 30, 2026

    दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, श्री राम के भक्तिमय गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से राममय हुआ वातावरण….

    June 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगमः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’’राम वाटिका’’ में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण….

    June 30, 2026

    ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश….

    June 30, 2026

    125 दिनों का रोजगार देने जुलाई से प्रारंभ होगा विकसित भारत जी राम जी योजना, 2 जुलाई को देश व्यापी आयोजन से होगा नया कानून का आगाज…

    June 30, 2026

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल…..

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.