Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»इस्लामिक चैरिटी होम्स में यौन शोषण का गंदा खेल, मलेशियाई पुलिस ने बचाए 400 बच्चे; मौलवियों समेत 117 गिरफ्तार…
    विदेश

    इस्लामिक चैरिटी होम्स में यौन शोषण का गंदा खेल, मलेशियाई पुलिस ने बचाए 400 बच्चे; मौलवियों समेत 117 गिरफ्तार…

    By September 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस्लामिक चैरिटी होम्स में यौन शोषण का गंदा खेल, मलेशियाई पुलिस ने बचाए 400 बच्चे; मौलवियों समेत 117 गिरफ्तार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मलेशियाई पुलिस ने 20 इस्लामिक चैरिटी होम्स में बच्चों के यौन शोषण का भंडाफोड़ किया है।

    दो राज्यों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 201 लड़कियों समेत 400 से अधिक बच्चों को रेस्क्यू किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने मौलवियों समेत 171 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    दरअसल, इस महीने की शुरुआत में पुलिस के सामने शिकायत आई थी कि चैरिटी होम्स में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं।

    मलेशिया में टॉप पुलिस अधिकारी रजारूद्दीन हुसैन ने प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा किया कि ये सभी चैरिटी होम्स ग्लोबल इखवान सर्विसेज एंड बिजनेस (जीआईएसबी) द्वारा संचालित थे।

    जीआईएसबी एक मलेशियाई फर्म है, जो सुपरमार्केट कारोबार में शामिल है। इसकी वेबसाइट के अनुसार यह इंडोनेशिया, सिंगापुर, मिस्र, सऊदी अरब, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड सहित कई देशों में काम करती है। यौन शोषण के आरोपों पर जीआईएसबी ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया लेकिन, एक बयान में जीआईएसबी ने अलग-अलग सोशल मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया कि कंपनी ने बच्चों का शोषण किया है।

    कहा कि कंपनी किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं है और इस मुद्दे को सुलझाने के लिए वह पुलिस अधिकारियों के साथ सहयोग करेगी।

    शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलेशियाई अधिकारियों ने बुधवार को 400 से अधिक बच्चों और किशोरों को बचाया। पुलिस को ऐसा पता लगा है कि एक प्रतिबंधित धार्मिक संप्रदाय से जुड़े एक प्रमुख इस्लामी व्यापारिक संगठन द्वारा इन चैरिटी होम्स में यौन शोषण किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के बाद बुधवार को इन जगहों पर रेड मारी और बच्चों को रेस्क्यू किया।

    सभी बच्चों की उम्र 1 साल से 17 साल के बीच की है। रजारूद्दीन हुसैन ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने मौलवियों, छात्रावास पर्यवेक्षकों और संस्थान अध्यक्षों सहित 171 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये गये लोगों में 66 पुरुष और 105 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी उम्र 17 से 64 वर्ष के बीच है।

    पुलिस के सनसनीखेज खुलासे

    रजारूद्दीन ने कहा कि प्रारंभिक पुलिस जांच में पाया गया है कि बचाए गए बच्चे मलेशियाई जीआईएसबी कर्मचारियों के बच्चे थे। उन्हें जन्म के तुरंत बाद ही इन बालगृहों में भेज दिया गया था। उसके बाद उन्हें कई प्रकार के दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा।

    पीड़ितों के साथ चैरिटी होम्स में आरोपियों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया तथा बाद में उन्हें अन्य बच्चों के साथ दुष्कर्म करना सिखाया गया। रजारूद्दीन ने आगे खुलासा किया कि जिन बच्चों ने विरोध किया। उनके हाथों पर गर्म चम्मच रख दिए गए, कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

    किस इस्लामिक संगठन का आ रहा नाम

    जीआईएसबी द्वारा संरक्षित इन चैरिटी होम्स में चल रहे घिनौने कांड के पीछे मलेशिया के अल-अरकम धार्मिक संप्रदाय का नाम सामने आ रहा है।

    इस संगठन पर मलेशियाई सरकार ने 1994 में प्रतिबंध लगा दिया था। जीआईएसबी ने संगठन के साथ संबंध को स्वीकार किया है, लेकिन अब वह खुद को मुस्लिम प्रथाओं पर आधारित एक इस्लामी समूह बताता है।

    The post इस्लामिक चैरिटी होम्स में यौन शोषण का गंदा खेल, मलेशियाई पुलिस ने बचाए 400 बच्चे; मौलवियों समेत 117 गिरफ्तार… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.