Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दो महीने तक समस्याएँ
    राज्य

    दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दो महीने तक समस्याएँ

    By September 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-फरीदाबाद रूट पर सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य, दो महीने तक समस्याएँ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आप भी सड़कमार्ग से रोजाना दिल्ली-फरीदाबाद का सफर करते हैं तो अगले दो महीने तक थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू होगा, जिसके चलते सफर की गति धीमी हो जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द एडवाइजरी जारी की जा सकती है। विभाग ने यातायात पुलिस से इसके लिए इजाजत मांगी है।

    दिल्ली से फरीदाबाद का सफर होगा धीमा
    यातायात पुलिस से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली सूचना एवं प्रचार विभाग के पास एडवाइजरी के प्रकाशन के लिए लोक निर्माण विभाग फाइल भेजेगा। फ्लाईओवर का उपयोग करने से बचने को लेकर विभाग इस एडवाइजरी के जरिए लोगों को जागरूक करेगा। इससे पहले इसी वर्ष जुलाई माह में एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन कांवड़ यात्रा के कारण उस वक्त काम शुरू नहीं हो पाया था। जून महीने में जब मरम्मत का काम शुरू हो रहा था तो यातायात पुलिस ने इसे रुकवा दिया था, क्योंकि PWD द्वारा इसकी एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी।

    रोजाना लाखों वाहन की आवाजाही होती है
    रोजाना लाखों वाहन सरिता विहार फ्लाईओवर का इस्तेमाल करके दिल्ली-फरीदाबाद के बीच सफर करते हैं। ऑफिस टाइम में इस मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होता है तो यात्रियों को भारी मुश्किलें देखने को मिल सकती हैं।

    साल 2022 से लंबित पड़ा है मरम्मत का काम
    फ्लाईओवर पर होने वाला मरम्मत कार्य बीते लंबे समय से टल रहा है। अप्रैल 2022 में तत्कालीन PWD मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे मंजूरी दी थी, तभी से ये लंबित था। इसके बाद इस साल 1 मई से मरम्मत का काम शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से इसे टाल दिया गया। अधिकारियों ने ये जानकारी साझा की है कि कुल चार चरणों में मरम्मत का कार्य होगा।

    Related Posts

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन, विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन….

    July 5, 2026

    महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक….

    July 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डॉ. तीजन बाई के सम्मान में गनियारी के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का होगा नामकरण – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव….

    July 5, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…..

    July 5, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 5, 2026

    बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर, गांव-गांव में लबालब भर रही हैं आजीविका डबरियां और नवा तरिया, जल संरक्षण को मिलेगा और विस्तार…..

    July 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.