Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»कंगना की फिल्म इमरजेंसी को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, 3 कट और 10 बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म
    मनोरंजन

    कंगना की फिल्म इमरजेंसी को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, 3 कट और 10 बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म

    By September 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कंगना की फिल्म इमरजेंसी को मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट, 3 कट और 10 बदलाव के साथ रिलीज होगी फिल्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ चर्चा में हैं। इसे 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन विवादों के चलते फिल्म सेंसर बोर्ड में सर्टिफिकेशन के लिए फंसी हुई थी। अब रिलीज को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से हरी झंडी मिल गई है लेकिन, फिल्म को कुछ बदलावों के साथ रिलीज किया जाएगा। इसमें 10 बदलाव किए गए हैं, जिसकी लिस्ट सेंसर बोर्ड की ओर से मेकर्स को भेज दी गई है। साथ ही फिल्म में 3 कट भी हैं। फिल्म को सर्टिफिकेट ‘UA’ सर्टिफिकेट दिया गया है।

    कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखाए गए विवादित बयानों पर मेकर्स से सेंसर बोर्ड की ओर से फैक्ट्स की मांग की गई है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा भारतीय महिलाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी को दिखाया गया है। इसके साथ ही विंस्टन चर्चिल की भारतीयों को ‘खरगोशों की तरह प्रजनन करने वाले’ बताने वाली टिप्पणी भी शामिल है। सेंसर बोर्ड की मांग के बाद अब मेकर्स को इन दोनों ही विवादित बयानों पर सोर्स बताने होंगे।

    फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर बोर्ड के पास 8 जुलाई को जमा किया गया था। लेकिन, बढ़ते विवादों के चलते इसके सर्टिफिकेशन में देरी हुई। इसे 8 अगस्त को 3 कट सहित 10 बदलावों के सुझावों के साथ U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। करीब 3 हफ्ते पहले सिख संस्था अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधनक कमेटी द्वारा फिल्म पर बैन लगाने की मांग की गई थी। ऐसे में अब सीबीएफसी की ओर से पत्र लिखकर मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को 10 बदलावों की लिस्ट भेजी है।

    सेंसर बोर्ड की ओर से एक सीन को बदलने का सुझाव दिया गया है। बोर्ड की ओर से मांग की गई है कि या तो उसे डिलीट किया जाए या फिर चेंज किया जाए। इसमें पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेश शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक सैनिक बच्चे का सिर तोड़ रहा है और दूसरे सीन में महिलाओं का सिर काट रहा है।

    इसके अलावा फिल्म निर्माताओं को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में किसी द्वारा चिल्लाए गए अपशब्द को बदलने के लिए कहा गया था। समिति ने एक लाइन में उल्लेखित परिवार के उपनाम को बदलने के लिए भी कहा।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोर गांव, मोर पानी’ महाभियान का असर: बेमेतरा जिले के तीन विकासखंड क्रिटिकल से सेमी-क्रिटिकल जोन में पहुंचे

    September 4, 2026

    अनियमितताओं के चलते किसान एग्रो कृषि केन्द्र की कीटनाशक अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर उमंग कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति 15 दिवस के लिए निलंबित

    September 4, 2026

    मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, डॉग स्क्वॉड की मदद से हुई पतासाजी, चार नाखून बरामद, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.