Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»छह माह उप्र तो छह माह मप्र को मिलेगी बिजली
    मध्यप्रदेश

    छह माह उप्र तो छह माह मप्र को मिलेगी बिजली

    By September 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छह माह उप्र तो छह माह मप्र को मिलेगी बिजली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । प्रदेश के मुरैना जिले में जल्द ही एक दो हजार मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगने जा रहा है। इस प्लांट की खासियत यह है कि इससे उत्पादित बिजली का उपयोग मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रुप से किया जाएगा। इसके लिए दोनों प्रदेशों के बीच एक समझौता जल्द होने वाला है। दोनों राज्य प्रत्येक वित्तीय वर्ष में दो-दो तिमाहियों के आधार पर इससे बिजली खरीदेंगे। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) मुरैना में 2000 मेगावाट का सोलर पार्क विकसित करने जा रहे हैं । इसके लिए एशियाई विकास बैंक रियायती दर पर राशि उपलब्ध कराने को तैयार है। रियायती दर पर राशि मिलने से परियोजना की लागत में कमी आने से उससे उत्पादित बिजली की दर भी कम रहने में मदद मिल सकेगी। विभाग के आला अफसरों के मुताबिक हर वित्तीय वर्ष की अलग-अलग तिमाहियों में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश द्वारा बिजली समान रूप से ली जाएगी। इसके तहत अक्टूबर से मार्च तक मध्य प्रदेश मुरैना प्लांट से सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली लेगा, जबकि उत्तर प्रदेश अप्रैल से सितंबर तक बिजली लेगा।
    उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने सैद्धांतिक रूप से आगामी मुरैना पार्क से नवीकरणीय ऊर्जा खरीदने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए सैद्धांतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यूपीपीसीएल को मुरैना में आगामी 2000 मेगावाट के सौर पार्क के विकास के लिए एक प्रस्ताव दिया गया था, जिसमें यूपी तिमाही 1 और तिमाही 2 के दौरान सौर ऊर्जा खरीदेगा। जबकि मध्य प्रदेश प्रत्येक वित्तीय वर्ष की तिमाही 3 और तिमाही 4 के दौरान सौर ऊर्जा खरीदेगा। यूपी के प्रस्ताव में कहा गया है कि 2000 मेगावाट के मुरैना सोलर पार्क से उत्तर प्रदेश को बिजली की निकासी के मुद्दे पर विचार किया गया था और मौजूदा वैधानिक ढांचे के तहत, यह  प्रस्ताव दिया गया है कि बिजली सप्लाई के लिए उप्र के लिए नई ट्रांसमिशन लाइन के बजाय निकटतम आईएसटीएस सब स्टेशन पर रखी जाए। इसकी वजह है मुरैना सोलर प्लांट की जगह का उत्तर प्रदेश के करीब होना। सस्ती बिजली संभव कोयला और पानी के सहारे संचालित संयंत्रों पर आधारित बिजली उपभोक्ताओं को बहुत महंगी मिलती है। घरेलू उपभोक्ताओं को औसतन प्रति यूनिट आठ रुपए भुगतान करना पड़ रहा है। सौर ऊर्जा की औसत लागत दो से तीन रुपए प्रति यूनिट के आसपास होती है। इससे बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलने का रास्ता खुल सकता है।  होगा प्रदेश का सबसे बड़ा संयत्र  वर्तमान में प्रदेश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट रीवा जिले में है, जिससे 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। रीवा के इस प्लांट से बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट मुरैना में बनाना प्रस्तवित है। इसके लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है। इस प्लांट से इतनी बिजली बनेगी, जिससे चंबल-ग्वालियर संभाग के अलावा कई अन्य जिलों की जरूरत भी पूरी हो सकेगी।

    Related Posts

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    July 1, 2026

    आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 1, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने किया कृषि महाविद्यालय कुरूद का भ्रमण, आधुनिक शिक्षण एवं अनुसंधान सुविधाओं का लिया जायजा…..

    July 1, 2026

    भानपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत, नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण….

    July 1, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महारानी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, 300 बिस्तर विस्तार और नई सुविधाओं को सुनिश्चित करने दिए निर्देश…..

    July 1, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    July 1, 2026

    आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 1, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने किया कृषि महाविद्यालय कुरूद का भ्रमण, आधुनिक शिक्षण एवं अनुसंधान सुविधाओं का लिया जायजा…..

    July 1, 2026

    भानपुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत, नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण….

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.