Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रोफेसर शर्मा को मारने की सुपारी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, जारी किया लुकआउट सर्कुलर, इनाम घोषित
    छत्तीसगढ़

    प्रोफेसर शर्मा को मारने की सुपारी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, जारी किया लुकआउट सर्कुलर, इनाम घोषित

    By September 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रोफेसर शर्मा को मारने की सुपारी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, जारी किया लुकआउट सर्कुलर, इनाम घोषित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुर्ग

    भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा को मारने के लिए सुपारी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस ने मामले के फरार मुख्य 3 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. साथ ही आरोपियों पर इनाम की भी घोषणा की गई है. यह घोषणा दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने की है.

    बता दें कि घटना 19 जुलाई 2024 की है. घटना वाले दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा (57 वर्ष) पर जानलेवा हमला किया गया. 2 बाइकों पर सवार 6 आरोपियों ने प्रोफेसर को रास्ते में रोककर पहले उनसे गाली गलौज की और फिर रॉड-डंडों से हमला कर दिया. इस घटना में प्रोफेसर गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर हैं. उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है.

    प्रोफेसर पर हमले की घटना पर के बाद उनके ड्राइवर की सूचना पर भिलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 296, 351 (3), 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया. वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि 3 आरोपी फरार है. फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 10-10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है. आरोपियों का पोस्टर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के इलाके में पुलिस ने चस्पा किया है. दुर्ग एसपी शुक्ला ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश जोरशोर से की जा रही है. जरूरत पड़ने पर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी की जाएगी. पुलिस ने सभी आरोपियों के इमिग्रेशन की जानकारी भी ली है, जिसके आधार पर आरोपियों को जल्द पुलिस गिरफ्तार कर सकती है. पुलिस ने इस मामले में अपनी तीन टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी है, जहां आरोपियों के छिपे होने का संदेह है.

    पुलिस ने आरोपी प्रवीर शर्मा की कार भी जब्त की जिसका उपयोग ऑनर किलिंग को अंजाम देने वाले रीवा के गुंडे-बदमाशों को प्रोफेसर की पहचान कराने में की गई है. सीसीटीवी फुटेज में कार आगे-आगे चल रहे तीन आरोपी पकड़ाए हैं. जो अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक पर पीछे जाते नजर आ रहे हैं.

    Related Posts

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.