Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मंत्री रामविचार नेताम ने विशेष स्कूल के बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस
    छत्तीसगढ़

    मंत्री रामविचार नेताम ने विशेष स्कूल के बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस

    By September 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : कृषि तथा आदिम जाति एवं अजा विकास मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में जस्टिस तनखा मेमोरियल रोटरी स्कूल फार स्पेशल चिल्ड्रन में शिक्षक दिवस मनाया गया। नेताम ने इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमर अग्रवाल ने की। मंत्री नेताम ने स्कूल को एक लाख रूपये की मदद की घोषणा की। उन्होंने स्वेच्छानुदान मद से 11 हजार रूपये भी दिए।

        मुख्य अतिथि की आसंदी से नेताम ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा कि आज शिक्षा सहित हर क्षेत्र में क्रांति हो रही है। शिक्षा में क्रांति लाने में शिक्षकों का अहम योगदान है। शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका बदल गया है। लेकिन इस बदलाव के साथ-साथ हमें इसकी गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की है। माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन उसके व्यक्तित्व को गढ़ने की जवाबदारी शिक्षकों की होती है। स्कूल पहुंचने पर विशेष बच्चों द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर एवं स्वयं के द्वारा निर्मित पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। विशेष स्कूल के अध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने अतिथियों को शाला का भ्रमण कराकर बच्चों के प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। विशेष बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अध्यक्ष चतुर्वेदी ने शाला के विस्तार के लिए शासकीय भवन अथवा शासकीय भूमि की मांग करते हुए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन सचिव आर. के. सक्सेना एवं आभार ज्ञापन संजय दुबे ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बिलासपुर इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष श्रीमती जीके पिल्ले, सचिव संगीता पानफर, रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन नालोटिया, रोटरी क्लब सचिव श्रीमती शैलजा शुक्ला, प्रणव शर्मा आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाला के कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, ट्रस्टी डॉ. आरपी मिश्रा, एनके वर्मा, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कांति दुबे का सराहनीय योगदान रहा।

    Related Posts

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि….

    July 6, 2026

    समय पर मिला खाद, बीज और ऋण तो बढ़ा किसान का भरोसा…..

    July 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्टेयरिंग ने बदली जिंदगी: पुनर्वास केंद्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े सुकमा के युवा…..

    July 6, 2026

    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी…..

    July 6, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और त्याग का अनुपम उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 6, 2026

    ​सहकारिता से समृद्धि: रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन, सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण….

    July 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.