Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»NIA ने नारायणपुर जिले के घोर नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में की छापेमारी
    छत्तीसगढ़

    NIA ने नारायणपुर जिले के घोर नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में की छापेमारी

    By September 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नारायणपुर

    रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घोर नक्‍सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में छापेमारी की है। एनआईए ने छापेमारी के दौरान चार नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान 35 नक्‍सलियों के नाम भी सामने आए हैं। बतादें कि जांच एजेंसी ने मार्च 2023 में सड़क नाकाबंदी मामले में छापेमारी की है।

    एनआईए ने जिन चार नक्‍सलियों को गिरफ्तार किया है, वो नक्‍सली संगठन के लिए आवश्यक सामग्री और रसद सहायता प्रदान करते थे। नक्सली संगठन के चार संदिग्ध सदस्यों के कस्तूरमेटा, मदाली और मलकाल गांव के ठिकानों में तलाशी ली गई।

    माड़ बचाओ मंच के नेता पर नक्‍सलियों की मदद करने का आरोप

    20 मार्च 2023 को हुई घटना में कुल 35 नक्‍सलियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। वहीं छापेमारी के दौरान माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा राम उर्फ लखमा कोर्रम पर नक्‍सलियों की मदद करने का आरोप है।

    नक्सली संगठन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग को कई हिस्सों में खोदकर, पेड़ों को काटकर और कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर रखकर अवरुद्ध कर दिया था। इस अवरोध का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था।

    "2023 की घटना से संबंधित मामले में कुल 35 आरोपियों के नाम हैं. जिसमें प्रतिबंधित संगठन के कैडरों और समर्थकों ने रायनार के पास नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग को ब्लॉक किया था. कई हिस्सों में खुदाई करके पेड़ों को काटकर और कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर रखकर रोड को ब्लॉक किया गया.नाकेबंदी का उद्देश्य पुलिस दलों के जवानों को मारना और उनके हथियार लूटना था. हमारी जांच के दौरान कुछ सीपीआई (माओवादी) समर्थकों/ओवरग्राउंड वर्करों के नाम सामने आए हैं": एनआईए की तरफ से दी गई जानकारी

    माड़ बचाओ मंच के सदस्यों पर शक: एनआईए ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर माड़ बचाओ मंच के सदस्यों पर शक है. जो सीपीआई माओवादी विंग का एक प्रमुख संगठन है. ऐसा माना जाता है कि इस तरह की घटनाओं को करने में उन्होंने माओवादियों की सहायता की है. लखमा राम उर्फ ​लखमा कोरम, जो ओरछा के नादीपारा विरोध स्थल पर माड बचाओ मंच का नेता था. NIA की तरफ से यह जानकारी दी गई कि इस मामले में माओवादी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है.

    एनआईए ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे: इस मामले में एनआईए ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसमें एक खुलासा यह कि माड बचाओ मंच मुठभेड़ों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करता है. इसके अलावा प्रतिबंधित संगठन के लिए नए शिविर स्थापित करने में मदद करता है. नक्सलियों को राशन पहुंचाने का खुलासा भी एनआईए ने किया है. NIA की कार्रवाई नारायणपुर के कस्तूरमेटा, मदाली और मलकाल गांव में हुई. इस दौरान नक्सलियों से जुड़े फ्रंटल संगछन के चार संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

    Related Posts

    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..

    November 4, 2026

    जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..

    November 4, 2026

    लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    November 4, 2026

    नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..

    November 4, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ…..

    November 4, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बागबाहरा में स्मृति भवन शिशु वाटिका का किया भूमिपूजन, स्मृति भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए सहयोग की घोषणा….

    November 4, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्योत्सव में प्रतिभाओं को मिला सम्मान : राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित…..

    November 4, 2026

    जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया गया जागरूक…..

    November 4, 2026

    लक्ष्य निर्धारित कर प्लानिंग और तैयारी करें, सफलता मिलेगी – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    November 4, 2026

    नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी…..

    November 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.