Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»लिवइन पार्टनर और साथी से परेशान होकर युवती ने लगाई थी फांसी
    मध्यप्रदेश

    लिवइन पार्टनर और साथी से परेशान होकर युवती ने लगाई थी फांसी

    By September 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में युवती द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किये जाने के मामले में पुलिस ने मृतका युवती के लिव-इन पार्टनर व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के उकसाने का मामला दर्ज किया है। जॉच में सामने आया कि मृतका आरोपी युवक के साथ बीते कई सालो से लिवइन में रह रही थी, लेकिन बीते समय से उनके बीच एक अन्य महिला को लेकर विवाद चल रहा था। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुशी उर्फ रुचि सागर (25) जिले के एक गांव की रहने वाली थी। आपसी अनबन के चलते उसके माता-पिता अलग हो गए थे, और दोनों ने अलग-अलग शादी भी कर ली थी। युवती भोपाल में रहने वाले अपने चचेरे भाई के संपर्क में रहती थी, और अक्सर भाई से मिलने के लिए भोपाल आती-जाती रहती थी। सागर से भोपाल आने-जाने के दौरान उसकी यात्री बस के चालक सुल्तान अली से जान पहचान और फिर दोस्ती हो गई। जल्द ही दोस्ती प्रेम-प्रसंग में बदल गई। सुल्तान ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। इस पर युवती ने अपनी सहमति दे दी, इसके बाद आरोपी ने जल्द शादी का वादा कर उसे अपने साथ लिव-इन रहने के लिए राजी कर लिया। दोनो निशातपुरा इलाके के अलंकार कालोनी में एक अपार्टमेंट में फ्लैट में साथ में रहने लगे। दोनो करीब करीब 6 साल तक साथ रहे थे। पति ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की सुबह के समय वह अपने काम पर चला गया था। रात करीब 10 जब वह वापस घर पहुंचा तो घर का दरवाजा भीतर बंद होने पर उसने पत्नी को काफी आवाजे दी।  लेकिन पत्नि ने न तो कोई जवाब दिया और न ही दरवाजा खुला। जैसै-तैसै पति दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचा तो उसे पत्नि खुशी का शरीर फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मर्ग जॉच के दौरान सामने आया कि बीते दिनों खुशी को सुल्तान के किसी अन्य युवती से संबंध होने की बात पता चल गई थी। इस बात को लेकर उनके बीच आये दिन झगड़े होने लगे थे। इसी बात से परेशान होकर युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। जांच के आधरा पर पुलिस ने सुल्तान व एक अन्य के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी: किराए के मकान की चिंता हुई दूर, हाउसिंग बोर्ड ने साकार किया स्मिता श्रीवास्तव के अपने घर का सपना….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात…..

    October 16, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया आत्मीय संवाद, 74.80 लाख रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात….

    October 16, 2026

    विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : विश्व विजय सिंह तोमर….

    October 16, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने एसटीपी प्लांट और पीएमई-बस डिपो का किया अवलोकन…..

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.