Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली के जरिए उद्यमियों को मिल रही सहूलियत: मंत्री लखन लाल देवांगन
    छत्तीसगढ़

    सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली के जरिए उद्यमियों को मिल रही सहूलियत: मंत्री लखन लाल देवांगन

    By September 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली के जरिए उद्यमियों को मिल रही सहूलियत: मंत्री लखन लाल देवांगन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज रविवार को छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व आपदा और खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक रायपुर ग्रामीण मोती लाल साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित उद्योग महासंघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

        कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए व्यापारियों को संबोधित करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा कि लोगों को व्यापार के प्रति जागरूक करने एवं उनके व्यापार को नया आयाम देने का प्रयास महासंघ द्वारा किया जा रहा है और इस प्रयास में आपके साथ विष्णुदेव साय की सरकार आप सभी का पूरा साथ देगी। मंत्री देवांगन ने कहा कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 की लांचिंग किया गया है, इससे नए उद्योग शुरू करने वाले व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2024 से प्रदेश की नई उद्योग नीति भी लागू हो जाएगी। नई नीति उद्यमियों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। आप सभी के साथ सरकार मिलकर प्रदेश में उद्योगों के लिए और बेहतर माहौल बनाने का प्रयास करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुद्रा ऋण को आरंभ किया, इससे लोगों को व्यवसाय करने में आसानी हो रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकारी खरीदी में जेम पोर्टल सिस्टम लागू किया गया है। इससे भ्रष्टाचार में अंकुश लगेगा।  मंत्री देवांगन ने छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से व्यापारियों में उत्साह और आत्मबल और बढ़ता है।

        राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि ‘‘हमर व्यापारी हमर संगवारी’’ आज के एक दिवसीय कार्यशाला के जरिए व्यापारी बंधु अपने अनुभव साझा करेंगे, इनसे उनको व्यापार, व्यवसाय आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयोजन की सफलता के लिए उद्योग महासंघ के सभी पदाधिकारी को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की स्थापना की गई थी।

        विधायक रायपुर ग्रामीण साहू ने कहा कि मुझे यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही हैं। हम सबको एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़ा होने की जरूरत है, तभी यह संगठन मजबूत बन सकेगा। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी सर्व मनीष टिकरिहा, ललित साहू, राजेश देवांगन, पुनारद निषाद, कुबेर चंद्राकर, आशीष साहू, करण भारद्वाज, दीपक कुमार साहू सहित अनेक प्रतिनिध उपस्थित थे।

    Related Posts

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी, राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान…..

    April 15, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.