Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»किसी न किसी बहाने भारत पर निशाना साध रहा बांग्लादेश, अब बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया
    राज्य

    किसी न किसी बहाने भारत पर निशाना साध रहा बांग्लादेश, अब बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया

    By September 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किसी न किसी बहाने भारत पर निशाना साध रहा बांग्लादेश, अब बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। शेख हसीना के तख्‍तापलट के बाद बांग्‍लादेश में बनीं नई सरकार आए दिन किसी न किसी बहाने भारत पर निशाना साध रही है। इस बार यूनुस सरकार बांग्लादेश में आई बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार बता रही है। स्थानीय खबर के मुताबिक बांग्‍लादेश के अंतरिम पीएम मोहम्‍मद यूनुस की सरकार में कपड़ा एवं जूट मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने भारत सरकार से नाराजगी जाहिर की।जबकि भारत सरकार पहले ही यह साफ कर चुकी है कि पानी छोड़े जाने में उनकी कोई भूमिका नहीं हैं। यह आरोप बेबुनिया हैं।
    बांग्‍लादेश के मंत्रालय के सलाहकार ने एक तरफ भारत पर बाढ़ का ठीकरा फोड़ा। दूसरी तरफ यह भी कहा कि देश में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद कोई राजनीतिक सरकार नहीं होने के चलते राहत और बचाव काम में दिक्‍कत आ रही है। मौजूदा टिप्पणी शनिवार को कोमिला के बुरिचोंग उपजिला में मॉडल मस्जिद क्षेत्र में सेना द्वारा स्थापित चिकित्सा शिविर का निरीक्षण करने के बाद की गई। हुसैन ने कहा, सरकार ने एक महत्वपूर्ण क्षण में जिम्मेदारी ली है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। चूंकि वर्तमान में कोई राजनीतिक सरकार नहीं है, इसलिए हम इस काम के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति करने में विफल रहे हैं। इसलिए, पुनर्वास के प्रयास जल्द से जल्द आगे बढ़ेंगे। सलाहकार हुसैन ने कहा कि यदि भारत ने बांग्लादेश को पहले से सचेत कर दिया होता तो बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता था। उन्‍होंने कहा, हम इस बाढ़ के लिए तैयार नहीं थे। इस समय बाढ़ आना आम बात नहीं है। हमारे पड़ोसी देश ने कोई चेतावनी जारी नहीं की और अचानक पानी छोड़ दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। हमें उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। शेख हसीना सरकार के जाने के बाद बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार लगातार भारत विरोधी अभियान को आगे बढ़ा रही है। भारत ही वो देश है जिसने बांग्‍लादेश को पाकिस्‍तान के चंगुल से मुक्‍त कराने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने मुक्ति वाहिनी का समर्थन किया था। जिसके बाद इंदिरा गांधी ने ईस्‍ट पाकिस्‍तान को अलग करवाकर बांग्‍लादेश का निर्माण करवाया था।

    Related Posts

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026

    बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी….

    April 16, 2026

    9 बी.टी. सड़कों के लिए डेढ़ करोड़ मंजूर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को फोन कर दी बधाई…..

    April 16, 2026

    युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.