Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश की तहसीलदार की पोस्ट से छिड़ा विवाद
    मध्यप्रदेश

    प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश की तहसीलदार की पोस्ट से छिड़ा विवाद

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश की तहसीलदार की पोस्ट से छिड़ा विवाद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुना ।   मध्य प्रदेश में गुना जिले के कुंभराज तहसीलदार के सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी पर की गई पोस्ट के बाद विवाद छिड़ गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने एक्स पर उन्हें नसीहत देते हुए कहा है कि बहनजी 'नौकर' हैं, 'शाह' बनने की कोशिश मत कीजिए। इधर, तहसीलदार ने कहा कि राजस्व महाअभियान के चलते मोबाइल मेरे पास न होकर स्टाफ के पास था। किसी ने पोस्ट के बारे में पूछा, तब आईडी देखी लेकिन ऐसी कोई पोस्ट दिखाई नहीं दी।

    दरअसल, सोशल मीडिया पर कुंभराज तहसीलदार अमिता सिंह तोमर की आईडी से यह पोस्ट डाली गई थी, जो बाद में डिलीट भी हो गई। इसमें कहा था कि 'प्रियंका गांधी, कैमरा सामने आते ही मास्क से मुंह छिपाकर लंदन में दारू पी रही हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन कोलकाता जाकर ममता से इंसाफ नहीं मांग सकती परंतु दारू पी सकती हूं।' आगे लिखा है कि 'खुलेआम नशा, दारू, बकरे और बीफ मांस खाने वाले दत्तात्रेयी ब्राह्मण राहुल खान एवं वाड्रा परिवार 100 करोड़ हिंदुओं के देश पर राज करने का सपना पाले हुए हैं।' इसके बाद लिखा है कि 'कितनी बेशर्मी से हिंदुओं को जलील करते हैं, हिंसक बताते हैं, बेवकूफ बनाते हैं किंतु 70 साल से हम तुम इनके जाल और चक्रव्यूह से बाहर नहीं आ पाए। पूरे भारत में इनके होर्डिंग लगने चाहिए।'

    एक्स हैंडल पर कांग्रेस का जवाब

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जाहिर है ये विवादास्पद नौकरशाह मोहतरमा अमिता सिंह तोमरजी एक तहसीलदार हैं। अपनी प्रोफाइल पर पोषण विशेषज्ञ लिखती हैं। हकीकत में ये स्वयं मानसिक कुपोषण से ग्रसित हैं।

    बलिदानी गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी जी को लेकर उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर जो कुछ भी लिखा है, क्या वह उचित है। हालांकि, वे इतनी बहादुर भी हैं कि उसे बाद में डिलीट भी कर दिया। बहनजी, अपनी हैसियत और दायरे में रहकर नौकरशाह बनी रहिए। 'नौकर' हैं, 'शाह' बनने की कोशिश मत कीजिए।

    मुझे राजनीति से क्या लेना-देना

    वर्तमान में राजस्व महाअभियान 2.0 जारी है। इसके चलते मोबाइल स्टाफ के पास ही था, क्योंकि ओटीपी आदि आते हैं। मुझे राजनीति से क्या लेना-देना है। मुझे तो तब मालूम चला जब किसी ने पोस्ट को लेकर पूछा, लेकिन जब आइडी देखी तो उस पर ऐसी कोई पोस्ट दिखाई ही नहीं दी। श्योपुर में रहते मोबाइल हैक भी हो चुका है, जिसकी एफआईआर भी कराई थी। – अमिता सिंह तोमर, तहसीलदार कुंभराज

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    July 1, 2026

    आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.