Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सागर में कंटेनर से 11 करोड़ के मोबाइल चोरी, लापरवाही करने पर टीआई और एएसआई पर कार्रवाई, जानें मामला
    मध्यप्रदेश

    सागर में कंटेनर से 11 करोड़ के मोबाइल चोरी, लापरवाही करने पर टीआई और एएसआई पर कार्रवाई, जानें मामला

    By August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सागर में कंटेनर से 11 करोड़ के मोबाइल चोरी, लापरवाही करने पर टीआई और एएसआई पर कार्रवाई, जानें मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सागर जिले में एप्पल कंपनी के करीब 11 करोड़ के मोबाइल एक ट्रक से चोरी हो गए। रात में सोया चालक सुबह उठा तो उसके हाथ-पैर बंधे थे और ट्रक से मोबाइल लापता थे। चालक ने घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं लगी। मामले में लापरवाही बरतने पर बांदरी थाना के टीआई  और एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जानकारी लगने पर आईजी प्रमोद वर्मा खुद बांदरी थाने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार 14 अगस्त को चेन्नई से एप्पल कंपनी के मोबाइल लेकर कंटेनर चालक हरनाथ सिंह ठाकुर गुड़गांव के लिए निकला था। ट्रक में चालक के साथ एक सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद था। लखनादौन के पास फोनलेन पर एक दूसरे सिक्योरिटी गार्ड को भी ट्रक के साथ जाना था। यहां से वह गार्ड भी ट्रक में सवार हो गया। इसके बाद नींद आने पर चालक ट्रक साइड में लगाकर सो गया था। दूसरे दिन 15 अगस्त को चालक की नींद खुली तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे ओर सिक्योरिटी गार्ड लापता थे। जैसे-तैसे उसने हाथ-पैर खोले और  बाहर आकर देखा तो कंटेनर में रखे करीब 11 करोड़ के मोबाइल चोरी हो गए थे। चालक ने घटना की सूचना बांदरी थाने पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिया।   

    मामले सूचना सागर आईजी प्रमोद वर्मा तक पहुंची तो वे गुरुवार को बांदरी थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की। जिसमें थाना प्रभारी भागचंद उईके और एएसआई राजेंद्र पांडेय की लापरवाही सामने आई। आईजी ने तत्काल प्रभाव से दोनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद टीआई और एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया और मुंशी राजेश पांडे को निलंबित कर दिया गया। एएसपी संजीव उईके ने बांदरी थाने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कराई है। हालांकि, पुलिस घटना को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।    

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    July 1, 2026

    आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.