Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीजापुर में 24 लाख का इनामी नक्सल कमांडर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर में 24 लाख का इनामी नक्सल कमांडर गिरफ्तार

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने 24 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर विकास उर्फ सैनू मुंशी जेट्टी पिड़ीमाला को इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से बीमार हालत में गिरफ्तार किया है । उस पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख और महाराष्ट्र में 16 लाख रुपये का इनाम है। दक्षिण गढ़चिरोली डिवीजन के अहेरी दलम के डिविनजल कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय विकास छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना में 35 से अधिक व नक्सल घटनाओं का आरोपित है ।

    बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव की  देरशाम दी गई दी गई सूचना में कहा गया है कि नक्सली कमांडर विकास वर्तमान में महाराष्ट्र के गढ़चिरोली अहेरी दलम में डीवीसीएम था। लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसने छत्तीसगढ़ के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र को अपना बेस कैंप बना रखा था और वहीं से वह नक्सल घटनाओं की रणनीति तैयार करता था।

    यादव ने बताया कि यह सूचना मिली थी कि नक्सल कमांडर विकास की नेशनल पार्क क्षेत्र में उपस्थिति है। यहां वह नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम दिलीप बेंड़जा के संपर्क में था। जंगल में विकास का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद बेंड़जा ने उसे पैसा व सहयोगी देकर जगदलपुर उपचार के लिए भेजने का इंतजाम किया था।अन्य नक्सली उसे जंगल के रास्ते भटपल्ली ला रहे थे। वहां से उसे चार पहिया वाहन से जगदलपुर में किसी निजी अस्पताल में भेजने की तैयारी थी। इस सूचना पर थाना फरसेगढ़ व छसबल 13/ई वाहिनी की एक संयुक्त टीम को भटपल्ली के जंगल में सर्चिंग अभियान पर भेजा गया था।

    टीम को नाला के पास एक पगडंडी रास्ते में कुछ व्यक्ति दिखाई दिए। टीम के आवाज लगाते ही वह बीमार व्यक्ति को छोड़कर भाग गये। उसके पास से 80 हजार रुपये नकद, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, पंफलेट, नोटबुक व दवाइयां मिली है। गंभीर स्थिति में नक्सली का उपचार कराया गया। उसकी पहचान नक्सली नेता विकास के रूप में हुई है।

     

     

    Related Posts

    महतारी वंदन योजना की 32वीं किश्त जारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की राशि

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का मिला आमंत्रण

    October 9, 2026

    नक्सल प्रकरणों की वापसी के लिए प्रक्रिया में तेजी लाएं, 15 दिनों में जिला स्तरीय समितियों की बैठक करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा..

    October 9, 2026

    राष्ट्रीय मंच पर सराही गई छत्तीसगढ़ की पोषण पहलें,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किया राज्य का प्रतिनिधित्व…

    October 9, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महतारी वंदन योजना की 32वीं किश्त जारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की राशि

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का मिला आमंत्रण

    October 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.