Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»दुबई से खाली हाथ क्यों आईं स्पाइसजेट की फ्लाइट? इस वजह से चेक-इन नहीं कर पाए यात्री…
    विदेश

    दुबई से खाली हाथ क्यों आईं स्पाइसजेट की फ्लाइट? इस वजह से चेक-इन नहीं कर पाए यात्री…

    By August 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुबई से खाली हाथ क्यों आईं स्पाइसजेट की फ्लाइट? इस वजह से चेक-इन नहीं कर पाए यात्री…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्पाइसजेट एयरलाइन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

    एयरलाइन को दुबई से बिना यात्रियों के फ्लाइट वापस भारत लानी पड़ीं। दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी को बकाया भुगतान न किए जाने के कारण यात्रियों को चेक-इन की अनुमति नहीं दी गई थी।

    इस कारण फ्लाइट बिना यात्रियों के ही लौट आईं। स्पाइसजेट की परेशानियों की लंबी लिस्ट में यह ताजा मामला है।

    एयरलाइन ने पिछले साल कई राउंड फंड जुटाया था लेकिन इसके बावजूद ऑपरेशन को पूरी तरह से बहाल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। एयरलाइन लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही है और इसे कई बार उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं या फिर उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा है।

    इसी महीने 2 अगस्त को एयरपोर्ट अथॉरिटी को बकाया भुगतान न किए जाने के कारण उड़ानें रद्द होने से स्पाइसजेट के सैकड़ों यात्री दुबई हवाई अड्डे पर फंस गए थे।

    स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा था कि परिचालन संबंधी कारणों से दुबई से भारत आने वाली कुछ उड़ानें रद्द कर दी गईं, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी थी।

    मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दुबई से भारत के विभिन्न शहरों के लिए संचालित होने वाली स्पाइसजेट की करीब 10 उड़ानें बकाया भुगतान न होने के कारण रद्द कर दी गईं थीं। सूत्र ने बताया कि दुबई में सैकड़ों यात्री फंस गए।

    द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार ताजा मामले को देखते हुए भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे “स्पाइसजेट पर नजर रख रहे हैं।” इस बीच स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कैंसिलेशन “परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण” किया गया था और प्रभावित यात्रियों को स्पाइसजेट की अगली फ्लाइट्स या अन्य एयरलाइनों में बिठाया गया उन्हें पूरा रिफंड प्रदान किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि व्यवधान के बाद, दुबई से सभी निर्धारित उड़ानें अब योजना के अनुसार संचालित हो रही हैं।

    14 अगस्त को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एयरलाइन स्पाइसजेट को अपने तीन इंजन का इस्तेमाल रोक देने तथा 15 दिन के भीतर उन्हें पट्टादाताओं को सौंपने का निर्देश दिया था।

    उच्च न्यायालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया कि वह सात दिन के भीतर दिल्ली हवाई अड्डे पर अपने अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से पट्टादाताओं, टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनबर्ड फ्रांस 02 एसएएस को इंजनों का पूर्व निरीक्षण करने की पेशकश करे।

    न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने आदेश में कहा, ‘‘इस अदालत के पास प्रतिवादी (स्पाइसजेट) को यह निर्देश देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है कि वह तीन इंजनों को 16 अगस्त, 2024 के प्रभाव से खड़ा करे। प्रतिवादी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगा कि आज से 15 दिन के भीतर वादी को इंजन की पुन: आपूर्ति की जाएगी।’’

    डीजीसीए ने स्पाइसजेट को निगरानी के दायरे में रखा

    विमानन नियामक डीजीसीए ने बृहस्पतिवार को संकटग्रस्त स्पाइसजेट को अधिक निगरानी के दायरे में रखने का फैसला किया। इसके तहत एयरलाइन के परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर जांच और रात्रि निगरानी बढ़ाई जाएगी।

    स्पाइसजेट द्वारा उड़ानें रद्द किए जाने और वित्तीय दिक्कतों का सामना किए जाने की रिपोर्टों के आधार पर, डीजीसीए ने कहा कि उसने सात और आठ अगस्त को एयरलाइन की इंजीनियरिंग सुविधाओं का विशेष ऑडिट किया और ऑडिट के दौरान कुछ कमियां पाई गईं।

    नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पिछले रिकॉर्ड और अगस्त 2024 में किए गए विशेष ऑडिट के मद्देनजर, स्पाइसजेट को एक बार फिर तत्काल प्रभाव से निगरानी के दायरे में रखा गया है।’’

    डीजीसीए ने कहा, ‘‘इससे परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मौके पर जांच एवं रात्रि निगरानी की संख्या में वृद्धि की जायेगी।’’

    The post दुबई से खाली हाथ क्यों आईं स्पाइसजेट की फ्लाइट? इस वजह से चेक-इन नहीं कर पाए यात्री… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.