Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»पटना में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में EOU ने दाखिल की चार्जशीट 
    राज्य

    पटना में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में EOU ने दाखिल की चार्जशीट 

    By August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटना में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में EOU ने दाखिल की चार्जशीट 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले साल एक अक्टूबर को ली गई सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र पटना से ही लीक हुआ था। इस पूरे पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया का बेटा डॉ. शिव उर्फ बिट्टू है, जिसने अपने साथियों की मदद से परीक्षा के चार दिन पहले ही ट्रांसपोर्ट के दौरान प्रश्न-पत्र हासिल कर लिया था।

    पूरे मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इस मामले में धारा 420, 467, 468, 120 बी एवं आईटी एक्ट के तहत अपनी चार्जशीट गुरुवार को दाखिल कर दी है।

    पटना से मोतिहारी लाए जा रहे थे प्रश्न पत्र

    ईओयू के अनुसार, सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न-पत्र परीक्षा से चार दिन पहले पटना से मोतिहारी ले जाया जा रहा था। पटना के वेयरहाउस में प्रश्न-पत्र लोड होने के बाद गाड़ी लगभग छह घंटे से ज्यादा समय तक पटना में ही रुकी थी।

    जहां संजीव मुखिया गिरोह के सदस्यों ने जेनिथ लॉजिस्टिक एंड एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के मुंशी और राहुल पासवान के साथ आपराधिक षड्यंत्र के तहत नौकरी एवं पैसे का प्रलोभन देकर गाड़ी के बक्सों एवं इनवेलप को खोलकर प्रश्न-पत्र प्राप्त कर लिया।

    इसके बाद प्रश्न-पत्रों को साल्व कर अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उत्तर कुंजी उपलब्ध  करा दी गई। यही उत्तर कुंजियां परीक्षा के दिन विभिन्न इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल थी।

    पेपर लीक में शामिल मुंशी स्वयं भी थे अभ्यर्थी

    ईओयू के अनुसार, सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न-पत्र की प्रिंटिंग एवं पैकिंग का काम जिस कंपनी को दिया गया था उसका पंजीकृत कार्याल्य मात्र एक कमरे में चल रहा था। कंपनी के द्वारा प्रश्न-पत्रों की छपाई का काम अवैध रूप से किसी अन्य कंपनी से कराया गया था।

    जांच में यह भी जानकारी मिली है कि प्रश्न-पत्रों की ढुलाई करने वाली गाडि़यां जिला कोषागारों में जाने के दौरान जगह-जगह रुकते हुए पहुंची थीं। पटना के वेयर हाउस से जिन लाजिस्टिक कंपनियों के गाडि़यों से प्रश्न-पत्र मोतिहारी भेजा गया था, उन दोनों कंपनियों के मुंशी स्वयं भी सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी थे।

    संजीव मुखिया ने कोलकाता में रेकी कर ली जानकारी

    ईओयू के अनुसार, परीक्षा के प्रश्न-पत्र की प्रिंटिंग करने वाली एजेंसी की रेकी करने के उद्देश्य से संजीव मुखिया अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ कोलकाता में दस दिन पूर्व से ही रुका था।

    यहीं से उसने प्रिंटिंग प्रेस, प्रश्न-पत्र की पैकिंग मेटेरियल, लाक आदि सप्लाई करने वाली कंपनी और प्रश्न-पत्रों के परिवहन करने वाली कंपनियों की जानकारी हासिल की थी। मालूम हो कि पेपर लीक के बाद एक अक्टूबर को ली गई दोनों पालियों की परीक्षा रद कर दी गई थी।

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सौजन्य भेंट की…..

    August 31, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सौजन्य भेंट की…..

    August 31, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 31, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा…..

    August 31, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.