Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पीएम जन मन योजना के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए डोंडका पंचायत पहुंचे राज्यपाल पटेल
    मध्यप्रदेश

    पीएम जन मन योजना के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए डोंडका पंचायत पहुंचे राज्यपाल पटेल

    By August 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम जन मन योजना के क्रियान्वयन की हकीकत जानने के लिए डोंडका पंचायत पहुंचे राज्यपाल पटेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उमरिया ।  मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिए उमरिया जिले के ग्राम डोंडका पंचायत मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा की और उनसे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अत्यंत पिछड़ी जाति बैगा के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सबल बनाने के लिए प्रधानमंत्री जन मन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत विभिन्न घटकों में आवास, उज्ज्वला योजना का लाभ, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, नल जल योजना, प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना आदि का लाभ दिया जाता है। उमरिया जिले के ग्राम डोंडका पंचायत में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। बैगा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है, जो उन्होंने खुद राज्यपाल को बताया, जिससे उन्हें प्रसन्नता हुई। प्रधानमंत्री जन मन आवास की हितग्राही बाबी बैगा और उनके परिवार ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अपने आवास पर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मजदूरी और खेती करके जीवन यापन करता है। वे लोग पहले कच्चे घर में रहते थे, जहां बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घर में पानी टपकता था और जहरीले जीवों का भय बना रहता था। उन्हें हमेशा चिंता रहती थी कि कब उनका पक्का आवास बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गरीबों की याद की और वे सभी सुविधाएं प्रदान कीं जो आमतौर पर केवल संपन्न परिवारों को मिलती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री जन मन आवास, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, नल जल योजना, और मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ मिल रहा है। अब उनके बेटे और बेटी पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के लिए निशुल्क पुस्तकें, गणवेश, मध्यान्ह भोजन, गांव से बाहर पढ़ने के लिए साइकिल के साथ ही छात्रवृत्ति का भी लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मीना सिंह, बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, आयुक्त शहडोल संभाग श्रीमन शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल अनुराग शर्मा, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, उपाध्यक्ष अन्नू सिंह, पूर्व सांसद ज्ञान सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह, और नगर परिषद अध्यक्ष मानपुर भारती सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 16, 2026

    झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

    August 15, 2026

    जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    August 15, 2026

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

    August 15, 2026

    देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    August 15, 2026

    दंतेवाड़ा जिले में हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वजारोहण….

    August 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 16, 2026

    झीरम पहुंच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहीदों की स्मृति में किया पौधारोपण, कहा- बस्तर अब खुली और आजाद हवा में सांस ले रहा है…..

    August 15, 2026

    जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    August 15, 2026

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ….

    August 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.