Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»4 करोड़ का जुर्माना भरिए, रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की मोहलत; एक सुझाव भी दिया…
    देश

    4 करोड़ का जुर्माना भरिए, रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की मोहलत; एक सुझाव भी दिया…

    By August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    4 करोड़ का जुर्माना भरिए, रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की मोहलत; एक सुझाव भी दिया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योगगुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की माफी स्वीकार करने के बाद उनके खिलाफ अवमानना ​​की कार्यवाही बंद कर दी। लंबे समय से चले आ रहे इस मामले में पतंजलि के लिए ये बड़ी राहत थी। लेकिन एक राहत मिलते ही दूसरी मुसीबत आ खड़ी हुई।

    लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पतंजलि समूह से कहा कि उस पर लगाए गए 4 करोड़ रुपये के जुर्माने को एक सप्ताह के अंदर जमा करे।

    पतंजलि समूह पर बॉम्बे हाई कोर्ट की सिंगल जज की बेंच ने कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने के लिए 4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

    हालांकि इसके साथ ही कोर्ट ने एक सुझाव भी दिया है। न्यायमूर्ति अतुल चंदुरकर और राजेश पाटिल की खंडपीठ ने पक्षकारों – पतंजलि आयुर्वेद और मंगलम ऑर्गेनिक्स को एक साथ बैठकर ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में अपने विवाद को सुलझाने का प्रयास करने की सलाह दी।

    न्यायमूर्ति पाटिल ने पतंजलि और मंगलम ऑर्गेनिक्स की ओर से उपस्थित हुए वकील से कहा, “आप दोनों एक साथ बैठकर विवाद क्यों नहीं सुलझा लेते? और अगर ऐसा हो जाता है, तो यह मुकदमा ही सुलझ जाएगा।”

    मंगलम ऑर्गेनिक्स का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता हिरेन कामोद ने सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पक्षकार आपस में बैठकर विवाद को सुलझाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन सिंगल जज की बेंच द्वारा भारी जुर्माना लगाए जाने के मुद्दे को खुला रखा जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जाना चाहिए क्योंकि प्रतिवादियों (पतंजलि) ने जानबूझकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना की है।

    कामोद ने कहा, “एक विशेष निष्कर्ष यह है कि वे (पतंजलि) अवमानना ​​के दोषी हैं। यह आदेश इस न्यायालय और उसके आदेशों की सुरक्षा और पवित्रता को बनाए रखने के लिए पारित किया गया है।

    हमें कोई आपत्ति नहीं है अगर यह राशि (4 करोड़ रुपये) किसी चैरिटी को दे दी जाए।” पतंजलि के वरिष्ठ वकील जाल अंधियारीजुना ने न्यायाधीशों से कहा कि उनके मुवक्किल बैठकर विवाद सुलझाने के लिए तैयार हैं।

    वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, “हम अपनी पैकेजिंग आदि बदलकर मुकदमे को सुलझा सकते हैं…मेरा मानना ​​है कि इस तरह के मुद्दों को एक साथ बैठकर सुलझाया जा सकता है…हम अपने प्रोडक्ट की पैकेजिंग को इस तरह से बदलने के लिए तैयार हैं कि यह किसी भी तरह से उनके उत्पाद से मिलती-जुलती न हो।”

    इसके बाद न्यायाधीशों ने पतंजलि द्वारा दायर अपील पर सुनवाई स्थगित कर दी ताकि पक्षकार आपस में बात करते ये बता सकें कि विवाद को सुलझाने की कोई संभावना है या नहीं। न्यायाधीशों ने कहा, “जब तक पक्षकार हमारे पास वापस नहीं आते, हम 4 करोड़ रुपये जमा करने की समयसीमा बढ़ाते हैं।” साथ ही, समयसीमा को 2 सितंबर तक बढ़ा दिया। इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी।

    पीठ पतंजलि समूह द्वारा दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एकल न्यायाधीश न्यायमूर्ति रियाज छागला के 29 जुलाई के आदेश को चुनौती दी गई थी।

    न्यायमूर्ति रियाज छागला ने उच्च न्यायालय के 30 अगस्त, 2023 के आदेश का उल्लंघन करने के लिए पतंजलि समूह पर 4 करोड़ रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया था।

    इसके साथ ही उन्होंने पतंजलि को कपूर उत्पाद बेचने से रोक दिया था, जो भ्रामक रूप से मंगलम ऑर्गेनिक्स के उत्पाद के समान थे।

    The post 4 करोड़ का जुर्माना भरिए, रामदेव की पतंजलि को हाईकोर्ट ने दी एक सप्ताह की मोहलत; एक सुझाव भी दिया… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़, ”सेवा संकल्प अभियान” को जन-आंदोलन बनाने में जुटे मंत्री टंक राम वर्मा, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश….

    September 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.