Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»ATS की झारखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी: आतंकी संगठन से जुड़े 7 संदिग्धों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी
    राज्य

    ATS की झारखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी: आतंकी संगठन से जुड़े 7 संदिग्धों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी

    By August 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ATS की झारखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी: आतंकी संगठन से जुड़े 7 संदिग्धों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने रांची, लोहरदगा व हजारीबाग जिले के 14 ठिकानों पर छापेमारी में सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनपर आतंकी संगठन अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट (एक्यूआइएस) से जुड़े होने का आरोप है।

    जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उनमें हजारीबाग के पेलावल से एक, लोहरदगा के कुड़ू थाना क्षेत्र के हेंजला से एक और रांची के चान्हो, इटकी आदि क्षेत्रों से पांच संदिग्ध युवक शामिल हैं। एटीएस सभी सातों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

    छापेमारी में एटीएस को कुछ हथियार भी मिले

    इस छापेमारी में एटीएस को कुछ हथियार भी मिले हैं। उनकी योजना क्या थी, कब से और किसके संपर्क में थे, इसपर एटीएस के अधिकारी जानकारी ले रहे हैं। एटीएस को सूचना है कि अलकायदा इंडियन सब कांटिनेंट अंसारूल्लाह बांग्ला टीम के साथ इस्लामिक राज्य बनाने की फिराक में है। इसके लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

    पूर्व में रांची व लोहरदगा का कुछ क्षेत्र आतंकियों के स्लीपर सेल को पनाह देने के लिए कुख्यात रहा है। पूर्व में चान्हों में आतंकी अब्दुल रहमान कतकी की सभा होने की भी जानकारी सामने आ चुकी है।

    गत वर्ष लोहरदगा के फैजान की हुई थी गिरफ्तारी

    गत वर्ष लोहरदगा से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) के आतंकी फैजान उर्फ फैज की गिरफ्तारी हुई थी। 19 साल के इस फैजान का संपर्क आइएसआइएस के विदेशी संचालकों से था। ये भारत में हिंसक कार्रवाई की योजना बना रहे थे। ये इंटरनेट मीडिया,फेसबुक आदि पर आतंकी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे और भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत थे। बाद में इस मामले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आधा दर्जन से अधिक आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।

    2019 में जमशेदपुर से पकड़ा गया था मोस्ट वांटेड आतंकवादी मौलाना मोहम्मद कलीमुद्दीन

    2019 में आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े आतंकी मौलाना मोहम्मद कलीमुद्दीन मुजाहिरी को भी झारखंड एटीएस ने पकड़ा था। वह अलकायदा के पूर्व में गिरफ्तार आतंकियों मोहम्मद अब्दुल रहमान अली खान उर्फ हैदर उर्फ मसूद उर्फ कटकी, जीशान हैदर और अब्दुल समी उर्फ उजैर उर्फ हसन का सहयोगी था। वर्तमान में हिरासत में लिए गए सभी सातों संदिग्धों का भी इनसे संबंध बताया जा रहा है।

    Related Posts

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    August 12, 2026

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    August 12, 2026

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

    August 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    August 12, 2026

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.