Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»शराब घोटाला मामले में दिल्ली के CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ाई
    राज्य

    शराब घोटाला मामले में दिल्ली के CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ाई

    By August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शराब घोटाला मामले में दिल्ली के CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत फिर एक बार बढ़ा दी गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई के केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी. अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से 10 मई से 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी.

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत पर यह फैसला सुनाया है. अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया था. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

    CBI ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि बीते दिन समाप्त हो गई थी. इसके बाद CBI ने उन्हें कोर्ट से समझ पेश किया. वहीं, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी. इसके साथ ही कोर्ट CBI द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र पर 27 अगस्त को विचार कर सकती है. अरविंद केजरीवाल को ED केस में अंतरिम जमानत मिलने के बाद CBI ने उन्हें 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था.

    SC ने खारिज की थी जमानत याचिका
    इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा था. शीर्ष अदालत ने 14 अगस्त को अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. सर्वोच्च अदालत में CBI द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. जिस पर सुनावाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने इसे 23 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया.

    Related Posts

    आलेख: ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

    July 9, 2026

    ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 8, 2026

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    July 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आलेख: ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

    July 9, 2026

    ​राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.