Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»गिलक्रिस्ट ने बताई दुनिया के शीर्ष तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट
    खेल

    गिलक्रिस्ट ने बताई दुनिया के शीर्ष तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट

    By August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गिलक्रिस्ट ने बताई दुनिया के शीर्ष तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के महान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को तीन महानतम विकेटकीपर बल्लेबाजों में शामिल किया है। हालांकि, गिलक्रिस्ट ने क्रमवार संख्या में धोनी को दूसरे नंबर पर रखा। उन्होंने धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का नाम रखा। ऑस्ट्रेलिया के महानतम क्रिकेटरों में शुमार गिलक्रिस्ट ने धोनी से पहले ऑस्ट्रेलिया के महान रोडनी मार्श का नाम चुना। मार्श को चुनते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा कि वह उनके आदर्श हैं। 2003 और 2007 के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई ने धोनी की शांति और संयम की सराहना की और आखिर में श्रीलंका के कुमार संगकारा को चुना और अपनी शीर्ष तीन की लिस्ट पूरी की।

      गिलक्रिस्ट ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा, 'रोडनी मार्श, वह मेरे आदर्श थे। मैं उन्हीं जैसा बनना चाहता था। एमएस धोनी, मुझे उनकी कूलनेस पसंद है। उन्होंने इसे हमेशा अपने तरीके से किया, हमेशा शांत। आखिर में कुमार संगकारा, वह हर चीज में इतने टॉप क्वालिटी के थे, चाहे वह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना हो, या फिर उनकी विकेटकीपिंग, संगकारा हर चीज में कमाल के रहे।'

     मार्श ने 1970 से 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट खेले। गिलक्रिस्ट ने 2024 के अंत में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी वापस जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच पिछली दो टेस्ट सीरीज जीती हैं। टीम इंडिया की नजर में एक और सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने की हैट्रिक बनाने का लक्ष्य होगा। हालांकि, जब गिलक्रिस्ट ने अपने देश का पक्ष लिया तो उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर होगी, जिसमें दोनों देशों की ओर से कुछ तेवर भी देखने को मिल सकते हैं। भारत ने पिछली चार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 के अंतर से जीती हैं।

     उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया पर यह साबित करने की जिम्मेदारी है कि वह घरेलू सरजमीं पर मजबूत टीम है। भारत विदेशों में जाना और जीतना जानता है। स्वाभाविक तौर पर मैं ऑस्ट्रेलिया से कहूंगा और उम्मीद करूंगा कि वे इस बार जीत कर दिखाएंगे। लेकिन यह बेहद करीबी मामला होगा। यह एक करीबी संघर्ष होगा।'

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चूल्हे-चौके से बिजनेस तक गायत्री समूह की 12 महिलाओं ने टेंट हाउस के जरिए लिखी सफलता की नई दास्तां,आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की मिसाल बनी गायत्री महिला स्व-सहायता समूह….

    May 8, 2026

    जनजातीय योजनाओं की मॉनिटरिंग को मिली नई रफ्तार, मंत्री नेताम ने 8 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आएगी तेजी…..

    May 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट…..

    May 8, 2026

    8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम पुलगांव दुर्ग में वृद्धजनो हेतु स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सामूहिक भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.