Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 अगस्त से भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 अगस्त से भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

    By August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 अगस्त से भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्‍तीसगढ़ में मानसून अभी शिथिल अवस्‍था में है, जिसकी वजह से बारिश की गतिविधि दो दिन से थमी हुई है। इधर, बारिश थमने से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बेचैनी से दो दिन बाद ही राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

    दिनभर की उमस के बाद मंगलवार रात में मौसम का मिजाज बदल गया और रायपुर सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। वर्षा होने से काफी हद तक उमस से राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी तंत्र के चलते अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।

    23 अगस्त से छत्‍तीसगढ़ में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि

    मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त से प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक छह सेमी वर्षा रायगढ़ जिले के तमनार में हुई। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

    मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बारिश न होने व धूप निकलने से उमस भी बढ़ी। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी।

    यह बन रहा सिस्टम

    मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र मध्य बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 48 घंटों तक उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में इसके प्रभाव से बुधवार को बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 23 अगस्त से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी

    Related Posts

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….

    August 24, 2026

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….

    August 24, 2026

    विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….

    August 24, 2026

    घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश….

    August 24, 2026

    तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….

    August 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….

    August 24, 2026

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….

    August 24, 2026

    विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.