Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीजापुर में बहनों ने रक्षाबंधन पर सुरक्षाबलों को बांधी राखी, भावुक हुए जवान
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर में बहनों ने रक्षाबंधन पर सुरक्षाबलों को बांधी राखी, भावुक हुए जवान

    By August 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजापुर में बहनों ने रक्षाबंधन पर सुरक्षाबलों को बांधी राखी, भावुक हुए जवान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं। यह पर्व सभी के लिए खास होता है, लेकिन माओवाद प्रभावित बीजापुर में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के लिए यह दिन विशेष रूप से भावुकता पूर्ण हो गया। जब बीजापुर के विभिन्न सुरक्षा कैंपों में जहां सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों के जवान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए तैनात हैं, वहां की स्थानीय बहनों ने आकर जवानों की कलाईयों में राखी बांधी। जवानों के लिए यह पल भावनाओं से भरा हुआ था। घर से दूर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए ये जवान अपने परिवार से नहीं मिल पाते हैं लेकिन बीजापुर की इन बहनों ने उनकी कलाईयों में राखी बांधकर उन्हें अपने परिवार की याद दिला दी।

    महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने अपने-अपने घरों के नजदीकी सुरक्षा कैंपों में जाकर जवानों की कलाईयों में रक्षा सूत्र बांधा। सीआरपीएफ कैंप 299 बीजापुर, सीआरपीएफ 85 बटालियन नयापारा, चेरपल्ली, रेड्डी, गुटाई गुडा, भोपालपटनम और गंगालुर पिनकोण्डा जैसे विभिन्न कैंपों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
    धनोरा कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर रूपेश थामी ने कहा, "आज महिला बाल विकास विभाग की तरफ से बहनें रक्षा सूत्र बांधने आईं, जिससे हमें बहुत अच्छा लगा। हम देश के विभिन्न राज्यों से आकर यहां ड्यूटी करते हैं और घर नहीं जा पाते। इन बहनों ने हमारी परिवार की कमी को पूरा किया। हम बहुत भावुक हो गए और चाहते हैं कि हर साल बहनें इसी तरह आकर हमें राखी बांधें।"

    महतारी वंदन योजना की हितग्राही बहन रानी तेलम, दामिन कुडियम और गीता मुचाकी ने जवानों को राखी बांधते हुए कहा, "हमें गर्व है कि हमारे भाई अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर बीजापुर में अमन और शांति बनाए रखते हैं, जिससे हम बेफिक्र रहते हैं। हमने भी जवानों को राखी बांधकर अपना दायित्व निभाया और इस रक्षाबंधन का पर्व हमारे लिए बहुत खास रहा।"

    Related Posts

    खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..

    July 9, 2026

    सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 9, 2026

    धरती आबा अभियान: मंत्री रामविचार नेताम ने 8 करोड़ से अधिक रुपये की विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास….

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….

    July 9, 2026

    बस्तर को मिली अत्याधुनिक कैथलैब की सौगात- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया लोकार्पण…..

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में श्रम संहिता लागू करने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव विकासशील ने जल्द अधिसूचना जारी करने के दिए निर्देश…..

    July 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खरीफ सीजन ने पकड़ी रफ्तार, छत्तीसगढ़ में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में फसलों की बोनी…..

    July 9, 2026

    सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 9, 2026

    धरती आबा अभियान: मंत्री रामविचार नेताम ने 8 करोड़ से अधिक रुपये की विकास परियोजनाओं का किया गया शिलान्यास….

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल….

    July 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.