Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कोण्डागांव के CRPF मुख्यालय में मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं और महिला समिति सदस्यों ने जवानों को बांधी राखी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कोण्डागांव के CRPF मुख्यालय में मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं और महिला समिति सदस्यों ने जवानों को बांधी राखी

    By August 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कोण्डागांव के CRPF मुख्यालय में मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं और महिला समिति सदस्यों ने जवानों को बांधी राखी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोण्डागांव.

    188वीं वाहिनी सीआरपीएफ मुख्यालय, चिखलपुटटी, कोण्डागांव में आज रक्षा बंधन का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व कमांडेंट भवेष चौधरी और द्वितीय कमान अधिकारी-प्रशासन नीतीन्द्र नाथ ने किया। इस अवसर पर कोण्डागांव के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला समिति के सदस्यों ने भाग लिया और जवानों को राखी बांधी।

    रक्षाबंधन समारोह का आयोजन वाहिनी मुख्यालय में किया गया, जहां सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने जवानों के दीर्घायु और सफलता की कामना की। भारतीय जनता पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सहित महिला समिति के सदस्यों ने भी जवानों को राखी बांधी। इस अवसर पर नीतीन्द्र नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षा बंधन भारतीय परंपरा का त्योहार है जो प्यार, सद्भावना और समाज को एकजुट करता है। उन्होंने कहा कि जब फोर्स के जवान अपने कर्तव्य स्थल पर होते हैं, तो उनकी बहनें रक्षा कवच बनकर रक्षासूत्र बांधती हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे तनाव मुक्त होकर अपने कर्तव्यों का पालन कर पाते हैं। इस आयोजन ने जवानों के मनोबल को और अधिक प्रबल किया और उन्हें सुदूर ड्यूटी स्थल पर भी अपनी बहनों के प्रेम और समर्थन का एहसास दिलाया। इस अवसर पर 188वीं वाहिनी के अधिकारियों अभिज्ञान कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, अभिजीत काले उप कमाण्डेन्ट, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चन्द्रन आर.पी. सरस्वती षिषु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव  कोण्डागांव, डी.ए.बी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कोण्डागांव के षिक्षिकाओं एवं छात्राओं तथा कोण्डागांव भारतीय जनता पार्टी के महिला समिति कि सदस्यो व वाहिनी के अधिनस्थ अधिकारियों व भारी संख्या में जवान बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

    Related Posts

    समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……

    July 9, 2026

    ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

    July 9, 2026

    रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 9, 2026

    पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..

    July 9, 2026

    नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया, 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…..

    July 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……

    July 9, 2026

    ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

    July 9, 2026

    रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.