Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने का प्लान
    मध्यप्रदेश

    बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने का प्लान

    By August 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने का प्लान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । प्रदेश की बिजली कंपिनयों के लिए बिजली चोरी और लाइन लॉस बड़ी समस्या बन गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए प्लान बनाया गया है इसके तहत अब  बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में इंसुलेटेड लाइन डाला जाएगा। बिजली लाइनें इंसुलेटेड होने से इनमें किसी पेड़ की डाल टकराने या अन्य टकराहट से फॉल्ट की स्थिति खत्म होगी। सीधी हेकड़ी या कटिया से भी चोरी नहीं हो सकेगी। वहीं अंडर ग्राउंड केबल भी बिछाई जाएगी। वहीं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य क्षेत्र में अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम भी शुरू हो चुका है। बिजली कंपनी को भोपाल में 2 लाख 8 हजार स्मार्ट मीटर अक्टूबर तक लगाने हैं। हर महीने 54 हजार मीटर लगाए जाने का टारगेट है। साल 2026 तक 11 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लगाए जाएंगे। स्मार्ट मीटर पर बिजली कंपनी 4688 करोड़ रुपए खर्च करेगी।
    बताया जाता है कि लाइन लॉस, बिजली चोरी और घाटे को कम करने बिजली कंपनियां अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करेंगी। इसके लिए आरडीएसएस (पुनर्वोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना) के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 3259 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। बिजली कंपनी को बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी काम इस राशि से दो साल में करना होंगे। गौरतलब है कि प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियां घाटे में चल रही हैं। इसके चलते हर साल बिजली कंपनियां टैरिफ में इजाफा कर देती हैं। इस घाटे को कम करने के निर्देश विद्युत विनियामक आयोग भी दे चुका है। अब इसके लिए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय ने भी राशि स्वीकृत कर दी है। इसके तहत बिजली कंपनियों को लाइन लॉस कम करने के सभी जरूरी उपाय करना होंगे।
    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को इसके लिए 3 हजार करोड से अधिक की राशि स्वीकृत हो चुकी है। दावा किया जा रहा है कि बिजली कंपनी ने योजना के अंतर्गत काम शुरू कर दिए हैं। अगले दो साल में बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से बदल जाएगी। इसके तहत अंडर ग्राउंड केबल भी बिछाई जा रही है। इससे बिजली चोरी रुक जाएगी। प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों को इस योजना के तहत फेस-1 में लॉस रिडक्शन योजनांतर्गत कैपेसिटर, नए 33/11 केवी सब स्टेशन, नए अतिरिक्त पीटीआर, क्षमता वृद्धि पीटीआर, फीडर विभक्तिकरण, 33 केवी एवं 11 केवी फीडर के संबंधित कार्य करना होंगे। इसके अलावा एलटी लाइन और अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर के कार्य किए जाएंगे। फेस-1 में लॉस रिडक्शन अंतर्गत 83 नए सब स्टेशन में से 30 नए 33/11 केवी सब स्टेशन के काम पूरो हो चुके हैं और 33/11 केबी के 32 सब स्टेशनों बनाए जा रहे है। प्रदेश की बिजली कंपनियों को विद्युत विनियामक आयोग ने साल 2026-27 तक 15 फीसदी तक लाइन लॉस कम करने का टारगेट दिया है। इस समय सबसे ज्यादा 27.40 फीसदी लाइन लॉस पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का लाइन लाइन लॉस 24.67 फीसदी है। तीनों बिजली कंपनियों को अपना लाइन लॉस कम करना है।
    भोपाल शहर में कंपनी के लगभग 355 फीडर हैं। इनमें से 75 फीडरों पर लगभग 40 प्रतिशत लाइन लास होता है। शहर में बिजली चोरी, लाइन फाल्ट सहित अन्य समस्याओं को खत्म करने के लिए जल्द ही इंसुलेशन वाली लाइन डाली जाएगी। इसकी तैयारी मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने शुरू कर दी है। कंपनी द्वारा शहर के 500 से अधिक क्षेत्रों में लाइन डालने का काम शुरू करने की तैयारी है। कंपनी द्वारा यदि इस काम को पूरा कर लिया गया तो पेड़ की डाल टकराने या अन्य टकराहट से फाल्ट जैसी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।इसके अलावा लोग सीधे तौर पर तार डालकर बिजली चोरी नहीं कर सकेंगे। इंसुलेशन लाइन डालने का काम सबसे पहले पुराने शहर में शुरू होगा और 60 प्रतिशत काम यही होना है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मई के महीने में तेज गर्मी होने के साथ बिजली की खपत बढ़ गई थी । सामान्य दिनों में 280 मेगावाट के आसपास रहने वाली खपत 325 पर पहुंच गई थी। यूनिट की बात करें तो बिजली की रोजाना की खपत 75 लाख यूनिट से बढकऱ 95 लाख यूनिट हो गई थी। यह खपत अब भी निरंतर जारी है।
    राजधानी भोपाल में स्मार्टमीटर लगाने के साथ ही नए नियम भी तय किए जा रहे हैं। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने इसके लिए एसओपी बनाई है। मंजूरी मिलने के बाद लोगों को स्मार्ट मीटर से जुड़ी सुविधाओं को लाभ मिलेगा। प्रस्तावित एसओपी के अनुसार उपभोक्ताओं को मनचाही कंपनी से बिजली लेने का अधिकार मिलेगा। फिलहाल, शहर में मध्यक्षेत्र ही बिजली आपूर्ति कर रही है, लेकिन नए बिजली एक्ट के तहत वितरण में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। ऊर्जा विभाग के एसीएस मनु श्रीवास्तव का कहना है कि स्मार्ट मीटर स्थापित होने के साथी आगे कैसे काम होगा, इसके लिए नियामक आयोग एसओपी तय कर रहा है। इसमें सभी आशंकाएं-शंकाएं दूर होंगी। उपभोक्ताओं के अधिकार तय होंगे। शहर में 2.89 लाख स्मार्ट मीटर की स्थापना शुरू की जा रही है। इस माह आदिन तक 60 हजार मीटर का बड़ा स्टॉक मिलेगा, जितसे इनकी स्थापना में तेजी आएगी। अभी सरकारी कार्यालयों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन्हें स्थापित कर मॉनीटरिंग की जा रही है। शहर में मीटर स्थापित करने के लिए 3 कंपनियों को काम दिया है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    July 1, 2026

    आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.