Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कोरबा में डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल की दी चेतावनी, कोलकाता में डॉक्टर की हत्या का जताया विरोध
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कोरबा में डॉक्टरों ने काम बंद हड़ताल की दी चेतावनी, कोलकाता में डॉक्टर की हत्या का जताया विरोध

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा.

    कोलकाता के बीजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला देश और दुनिया में गर्माया हुआ है। इस घटनाक्रम को लेकर कोरबा में मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों ने नेताजी चौक से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को कटघरे में खड़ा करने के साथ मामले में संलिप्प्त सभी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हाल में ही एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। लगातार हो रही जांच के साथ इसमें कई  प्रकार के खुलासे हुए हैं।  कोरबा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आव्हान पर सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर के अलावा विभिन्न चिकित्सा संस्थान से जुड़े लोगों ने धरना प्रदर्शन करने के साथ रैली निकाली  उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया। मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेंद्र श्रीवास ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और जहां की अगर डॉक्टर सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इस प्रकरण में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग संगठन कर रहा है। ऐसा नहीं होने पर वे कामकाज बंद कर देंगे। सृष्टि मेडिकल इंस्टिट्यूट के संचालक देवेंद्र पांडे ने मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में जंगल राज काफी समय से चल रहा है और इसी की परिणति यह घटना हुई है। प्रकरण में दोषियों को अत्यंत कठोर सजा देने की जरूरत है।

    प्रकरण में चारों तरफ से दबाव बनने पर सीबीआई के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मालूम चला है कि किसी बात को लेकर दिवंगत डॉक्टर का कैंपस में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा से विवाद हुआ था जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। खबरें तो इस प्रकार की है कि मौके पर ही डॉक्टर के साथ मारपीट करते हुए उसकी हड्डियां तोड़ दी गई और बाद में दुष्कर्म की वह घटना हुई जिसे लेकर देश भर में डॉक्टर के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ और संभ्रांत लोगों का खून खोल उठा है।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाडि़यों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद….

    October 11, 2026

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंत्रिपरिषद की बैठक में पारित हुआ ‘शुभ प्रस्ताव’; प्रेस वार्ता में हुआ खुलासा…..

    October 11, 2026

    CG Crime News- जमीन बेचने की बात पर खूनी बना बेटा! पिता की हत्या कर घर में छोड़ी लाश, दो दिन बाद मामले में हुआ बड़ा खुलासा….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक….

    October 11, 2026

    हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश…..

    October 10, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाडि़यों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद….

    October 11, 2026

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंत्रिपरिषद की बैठक में पारित हुआ ‘शुभ प्रस्ताव’; प्रेस वार्ता में हुआ खुलासा…..

    October 11, 2026

    CG Crime News- जमीन बेचने की बात पर खूनी बना बेटा! पिता की हत्या कर घर में छोड़ी लाश, दो दिन बाद मामले में हुआ बड़ा खुलासा….

    October 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.