Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से मंत्रालय भेजी गई विस्तृत कार्ययोजना
    मध्यप्रदेश

    उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से मंत्रालय भेजी गई विस्तृत कार्ययोजना

    By August 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से मंत्रालय भेजी गई विस्तृत कार्ययोजना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल।  मप्र में भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सहित आठ विश्वविद्याालय निर्माण और खरीदी कार्य नहीं कर सकेंगे। निर्माण की जिम्मेदारी भवन विकास निगम (बीडीसी) और संसाधनों की खरीदारी की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग को दी जा रही है। निर्णय से  भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर के विश्वविद्यालय प्रभावित हो रहे हैं। कहा गया है कि बल्क में खरीदारी करने और एक ही निर्माण एजेंसी के माध्यम से काम कराने से सरकार को बचत तो होगी ही, प्रोजेक्ट भी समय पर पूरा होगा।
    केंद्रीयकृत व्यवस्था होने से लाभ भी एक ही संस्था को मिलेगा। मालूम हो कि इसी साल फरवरी में शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) अंतर्गत भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय, उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय को अपनी अकादमिक और प्रशासनिक गुणवत्ता सुधार के लिए 100-100 करोड़ रुपये और इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, शहडोल के एसएन शुक्ल विश्वविद्यालय, छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को 20 करोड़ रुपये देना मंजूर किए थे। ये राशि किन कार्यों पर खर्च की जाएगी, इसकी विस्तृत कार्ययोजना उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से मंत्रालय भेज दी गई है। विक्रम विश्वविद्यालय ने अपनी कार्ययोजना में सात नए भवन बनाने, 26 नए पाठ्यक्रम शुरू करने और 542 तरह के शोध संसाधन खरीदने का जिक्र किया है।
    अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त राशि से विश्वविद्यालय का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। बच्चों को पढ़ाई एवं शोध कार्य करने के लिए उम्दा वातावरण मिलेगा। शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा। परीक्षा परिणाम सुधरेगा। 100 करोड़ रुपये की योजना में 50 करोड़ रुपये 28 लाख रुपये से 100-100 सीटर बालक-बालिका छात्रावास, परीक्षा विभाग, कृषि अध्ययनशाला, शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला, फारेंसिक साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी अध्ययनशाला, स्किल डेवलपमेंट लैब बनाने, फार्मेसी अध्ययनशाला और कम्प्यूटर साइंस अध्ययनशाला की बिल्डिंग का उन्नयन किया जाएगा। शेष राशि डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी, बीएससी विद नैनो साइंस, बीए ऑनर्स इन पुलिस साइंस, बीए ऑनर्स इन लिट्रेचर सहित नए पाठ्यक्रम खोलने, शोध संसाधन खरीदने, लाइब्रेरी को तकनीकी रूप से उन्नत करने, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम करने पर खर्च की जाएगी। अपनी आवश्यकता अनुरूप कुछ इसी तरह की कार्य योजना अन्य विश्वविद्यालयों ने भी प्रस्तावित की है। बीयू के सूत्रों का कहना है कि ये सच है कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान अंतर्गत मिलने वाली 100 करोड़ रुपये की राशि से होने वाले निर्माण कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम और संसाधनों की खरीदारी उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से होगी। ऐसा करने से निविदा प्रक्रिया में देरी नहीं होगी। सभी विश्वविद्यालय में प्रोजेक्ट समय पर शुरू होकर पूरे होंगे। बल्क में संसाधन खरीदने से क्वालिटी का सामान सस्ते में मिलेगा।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    कृषि में नवाचार, अनुसंधान और आधुनिक तकनीक से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    July 1, 2026

    आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश : मुख्य सचिव विकासशील…..

    July 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…

    July 1, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित…..

    July 1, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली…

    July 1, 2026

    सरकारी योजना से बदली जिंदगीः मड़कम देवा ने झींगा पालन से लिखी सफलता की नई कहानी,एक साल में 5 लाख रूपए की कमाई, दूर-दूर से खरीदने पहुंच रहे ग्राहक……

    July 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.