Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»‘ममता बनर्जी के इशारे पर CBI की मदद नहीं करेगी बंगाल पुलिस’, जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्यों जताई ये आशंका
    राजनीती

    ‘ममता बनर्जी के इशारे पर CBI की मदद नहीं करेगी बंगाल पुलिस’, जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्यों जताई ये आशंका

    By August 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘ममता बनर्जी के इशारे पर CBI की मदद नहीं करेगी बंगाल पुलिस’, जानें अधीर रंजन चौधरी ने क्यों जताई ये आशंका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बहरामपुर: पश्चिम बंगाल के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला होकर भी महिला आंदोलन से डरती हैं। कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर अधीर रंजन चौधरी ने ममता सरकार को अपने निशाने पर लिया और पीड़िता के परिवार वालों को डराने एवं धमकाने का आरोप लगाया। चौधरी ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आशंका है कि सीएम के इशारे पर बंगाल पुलिस CBI की मदद नहीं करेगी।

    ‘पीड़िता के परिवार को रिश्वत देने की कोशिश हुई’
    अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मामले की असलियत उजागर नहीं हो, इसका बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर संभव प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरी आशंका है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर बंगाल का पुलिस बल CBI को मदद नहीं करेगा, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनकी पार्टी का भंडाफोड़ हो। लोगों की नजर को भटकाने के लिए ये लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने का प्रयास किया गया। रिश्वत देते हुए पीड़ित परिवार से ये कहा गया कि जो हुआ वो हुआ, अब रुक जाओ, मामले की जांच-पड़ताल की मांग करने की जरूरत नहीं है।’

    ‘इस घटना में शामिल दरिंदों का नाम उजागर हो’
    अधीर रंजन चौधरी ने इस मुद्दे पर आगे बोलते हुए कहा, ‘लेकिन इसके बावजूद पीड़िता के परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं। इस घटना में कौन-कौन से दरिंदे शामिल हैं, उनका नाम उजागर हो। सत्ताधारी पार्टी के मुख्यमंत्री से जनता द्वारा न्याय की गुहार लगाना गलत बात है क्या?’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर निकली महिलाओं को डराया-धमकाया गया और आंदोलन को वापस लेने का दबाव बनाया गया। उन्होंने अपने बयान में राज्य सरकार की भूमिका की आलोचना की और कहा कि प्रदेश में सरकार भय का माहौल पैदा करना चाहती है।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: राज्यपाल रमेन डेका….

    August 1, 2026

    5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह….

    August 1, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026

    खेल में अपनी प्रतिभा को पहचाने और भविष्य संवारें, बस्तर – सरगुजा ओलंपिक सहित राष्ट्रीय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से निखरी छत्तीसगढ़ के युवा पीढ़ी की पहचान…..

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.