Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘स्त्री 2’ को देखकर दर्शकों ने कर दी भविष्यवाणी, कहा…..
    मनोरंजन

    फिल्म ‘स्त्री 2’ को देखकर दर्शकों ने कर दी भविष्यवाणी, कहा…..

    By August 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘स्त्री 2’ को देखकर दर्शकों ने कर दी भविष्यवाणी, कहा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्त्री सिनेमाघरों में एक बार फिर से लौट चुकी है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजकुमार राव -श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस मूवी का सीक्वल रिलीज हुआ। स्त्री 2 दिनेश विजन के मैडॉक प्रोडक्शन की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में से एक है।

    फिल्म की कहानी 'चंदेरी' गांव की है, जहां स्त्री के बाद अब स्त्री 2 में सरकटे का आतंक देखने को मिल रहा है। इस बार चंदेरी गांव के लिए 'स्त्री' का दिल पसीज गया है और वह भक्षक से उनकी रक्षक बन चुकी है।

    इस फिल्म के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को देखते हुए फिल्म के शोज रात को ही शुरू कर दिए गए थे। स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन ऑडियंस ने फिल्म पर हिट और फ्लॉप में से एक मुहर लगा दी है। कैसी लग रही है लोगों को फिल्म यहां पर पढ़ें-

    स्त्री 2 पर आया दर्शकों का फैसला

    स्त्री 2 के गाने हो या फिर इसकी कहानी दर्शकों को ये फिल्म भा गई है। जो भी फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रहा है, वह स्टार कास्ट और कहानी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।

    एक यूजर ने स्त्री 2 देखने के बाद एक्स अकाउंट पर लिखा, "भाई साहब पूरा थिएटर हंस-हंसकर पागल हो गया है। शुरुआत से ही मूवी काफी अच्छी है। इसे कहते हैं सीक्वल, जहां मेकर्स स्त्री 1 की लेगेसी को आगे लेकर गए"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "स्त्री 2 मजेदार फिल्म है, सबसे ज्यादा मुझे इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर पसंद आया है, जो जस्टिन वर्घेसे ने बनाया है"।

    एक और अन्य यूजर ने लिखा, "ब्लॉकबस्टर लोडिंग"।

    स्त्री 2 पूरा एंटरटेनमेंट का भंडार है- यूजर्स

    फिल्म देखकर निकले एक और यूजर ने लिखा, "जिस तरह से सभी किरदारों को दर्शाया गया है, वह हैरान कर देता है। मूवी आपको एक ही समय पर हंसाती है, रुलाती है और चीख निकाल देती है। बहुत ही मनोरंजक है"।

    किसी ने लिखा, "स्त्री 2 एक मेगा एंटरटेनर है। एक ही समय पर हंसाने और डराने में निर्देशक अमर कौशिक सफल हुए हैं। सभी के अंदर से कॉमेडी नैचुरली आ रही है, जो काबिले तारीफ है, क्योंकि आज की फिल्मों में ये मुश्किल से देखने को मिलता है। आप ये फिल्म 
    मिस नहीं कर सकते, जरूर देखें"।

    आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव स्टारर इस मूवी ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में तकरीबन 19 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 25 से 30 करोड़ के आसपास की कमाई कर लेगी।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.