Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोरती है
    छत्तीसगढ़

    डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोरती है

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोरती है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर ।   भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया और 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों लोगों को याद किया। टाउन हॉल में आयोजित विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में विभाजन की त्रासदी और इससे जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, 'आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते और विभाजन के समय की सच्चाई आज भी हमें झकझोर देती है। कांग्रेस पार्टी के निर्णय और कुछ लोगों की जिद ने देश के विभाजन का कारण बना। तुष्टिकरण की राजनीति की शुरुआत यहीं से हुई और इसका असर आज तक देखा जा सकता। भाजपा का 'राष्ट्र प्रथम' का सिद्धांत इस बात को प्रमुखता से रखता है कि देश का हित सर्वोपरि है।' उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा, 'पार्टी आएगी जाएगी, लेकिन देश हमेशा रहना चाहिए।'

    बस्तर सह प्रभारी निरंजन सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा विभाजन 1947 में हुआ, लेकिन इसका दर्द आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लाखों लोगों को हिंसा और नफरत के कारण अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाना पड़ा। यह दिवस उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का समय है जिन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने भी संबोधन दिया व देश के बंटवारे के दर्द को पीढ़ियों का दर्द बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर टाउन हॉल में विभाजन की विभीषिका से जुड़े प्रदर्शनी लगाया गया। जिसमें विभाजन की विभीषिका और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस ऐतिहासिक दिवस की स्मृतियों को ताजा किया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026

    पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    August 25, 2026

    नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    August 25, 2026

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी…

    August 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026

    पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.