Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज हुई बारिश, अगले 24 घंटे प्रदेश भर में बारिश का अलर्ट जारी
    मध्यप्रदेश

    प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज हुई बारिश, अगले 24 घंटे प्रदेश भर में बारिश का अलर्ट जारी

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज हुई बारिश, अगले 24 घंटे प्रदेश भर में बारिश का अलर्ट जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मध्य प्रदेश में मंगलवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई राजधानी भोपाल में दोपहर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ की एक्टिविटी से मध्यप्रदेश में तेज बारिश हो रही है। यह ट्रफ ग्वालियर और सीधी से गुजर रही है। इसका असर ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग में रहेगा। अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 1 जून से 13 अगस्त 2024 की लंबी अवधि में औसत से 16% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 14% अधिक पानी गिर चुका है वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 18% अधिक बारिश हो चुकी है।

    मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट 

    मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया बांधवगढ़, अनुपपुर अमरकंटक, डिंडोरी, मंडला कान्हा और कटनी में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही रीवा, मऊगंज, सतना चित्रकूट, मैहर, पन्ना में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं छतरपुर खजुराहो, टीकमगढ़, निवाड़ी ओरछा, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर भेड़ाघाट, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम पचमढ़ी, भिंड, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़, नीमच, मंदसौर और विदिशा उदयगिरि सहित हल्की बारिश होगी। मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी कूनो, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, भोपाल, रायसेन भीमबेटका सांची, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, धार मांडू, इंदौर,  झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, बैतूल, रतलाम, बड़वारनी बावनगजा और उज्जैन महाकालेश्वर हल्की वर्षा हो सकती है।

    जाने कैसा रहा पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम 

    पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर और नर्मदापुरम, चंबल, रीवा, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बढ़ा जबकि शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सभी संभागों के जिलों में सामान्य दर्ज किया गया। इधर भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.