Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, कहा….
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, कहा….

    By August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम विष्णुदेव साय को लिखा पत्र, कहा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को जल्द ही महंगाई भत्ता की सौगात मिल सकती है। एक तरफ कर्मचारियों के उग्र तेवर हैं, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों को सत्ता पक्ष के विधायको व मंत्रियों का भी साथ मिल रहा है। पिछले दिनों हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के एकदिवसीय प्रदर्शन और मांगपत्रों के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शासकीय कर्मचारियों को देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित अन्य मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कमल वर्मा ने शासकीय सेवकों को देय तिथि से महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स सहित कर्मचारियों की अन्य मांगों के त्वरित निदान के लिए पत्र लिखा है। उनकी मांगों को पूरा करने की अनुशंसा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पत्र के बाद उम्मीद बढ़ गयी है कि, जल्द ही कर्मचारियों को देय तिथि से महंगाई भत्ता और एरियर्स का लाभ सरकार दे सकती है।

    फेडरेशन ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भी लिखा पत्र
    कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने 6 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर कर्मचारियों की भावनाओं से अवगत कराया था। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन पर उतरने के लिए मजबूर होने की जानकारी भी दी थी। आपको बता दें कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के आह्वान पर 6 अगस्त से आंदोलन की शुरुआत हो गयी है। चार चरण के आंदोलन के तहत पहले चरण में कर्मचारियों ने 6 अगस्त को इंद्रावती भवन से लेकर महानदी तक जोरदार मशाल रैली निकाली थी। जबकि दूसरा चरण 20 अगस्त को ज्ञापन सौंपने, 11 सितंबर को जिला और तहसील स्तर पर मशाल रैली निकालने और उसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर चौथे चरण में 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने का है।

    कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ये मांगें
    कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की चार प्रमुख मांग है। उसमें भाजपा के घोषणा पत्र के मुताबिक प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने । साथ ही कर्मचारियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ता के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ में किया जाना हैं।

    भाजपा घोषणा पत्र के मुताबिक प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान देंगे।
    भाजपा के घोषणा पत्र के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नकदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किये जाएंगे।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….

    July 10, 2026

    ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..

    July 10, 2026

    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..

    July 10, 2026

    उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    July 10, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों को तिलक लगाकर कराया शाला प्रवेश….

    July 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी…

    July 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल, ‘इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन….

    July 10, 2026

    ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान…..

    July 10, 2026

    कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी ने किया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा, कृषि विश्वविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचनाओं तथा अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों का जायजा लिया…..

    July 10, 2026

    उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    July 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.