Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»डेंगू और चिकनगुनिया के साथ राजधानी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा
    राज्य

    डेंगू और चिकनगुनिया के साथ राजधानी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा

    By August 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डेंगू और चिकनगुनिया के साथ राजधानी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि डेंगू, चिकनगुनिया के साथ इन दिनों फ्लू का संक्रमण भी बढ़ गया है। इस वजह से अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से पीड़ित होकर गंभीर मरीज भी पहुंच रहे हैं।

    डॉक्टर बताते हैं कि स्वाइन फ्लू के संक्रमण के कारण कुछ मरीजों को आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट की भी जरूरत पड़ रही है। इसलिए इन दिनों बुखार के साथ खांसी, जुकाम, गले में दर्द, खराश व सांस लेने में परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज न करें। डाक्टरों का कहना है कि लोग सतर्क रहें। फ्लू जैसे लक्षण हों तो डाक्टर को दिखाएं।

    शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल के पल्मोनरी मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. विकास मौर्या ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से फ्लू के मरीज ओपीडी में बढ़ गए हैं। जांच में कई मरीजों को स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का संक्रमण भी पाया जा रहा है। स्वाइन फ्लू से संक्रमित कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है।

    इसलिए इन दिनों बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अस्थमा, किडनी, हृदय रोग इत्यादि पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। अपोलो अस्पताल के सांस रोग विशेषज्ञ डा. निखिल मोदी ने बताया कि बरसात के मौसम में फ्लू का संक्रमण थोड़ा बढ़ जाता है लेकिन इस मौसम में सामान्य तौर पर फ्लू के ज्यादा गंभीर मामले नहीं देखे जाते हैं। लेकिन इस बार स्वाइन फ्लू के गंभीर मरीज भी देख जा रहे हैं।

    शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने सांस की परेशानी के साथ मरीज पहुंच रहे हैं। आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी स्वाइन फ्लू के कुछ मरीज भर्ती हैं। वैसे फ्लू के ज्यादातर मरीज आसानी से ठीक हो जाते हैं। कुछ बुजुर्गों व सांस के पुराने मरीजों में बीमारी अधिक गंभीर देखी जा रही है। इसलिए बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग घर से बाहर निकलने पर फ्लू से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Related Posts

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की अहम बैठक: विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा-पर्यटन समेत कई बड़े प्रस्ताव मंजूर…..

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत…..

    July 11, 2026

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ…

    July 11, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : मुख्य सचिव विकासशील ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक…

    July 11, 2026

    3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता: बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से….

    July 11, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ई-मालखाना का किया शुभारंभ, नवीन बस सहित चार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना…..

    July 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: धामी कैबिनेट की अहम बैठक: विकास को मिली रफ्तार, शिक्षा-पर्यटन समेत कई बड़े प्रस्ताव मंजूर…..

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत…..

    July 11, 2026

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ…

    July 11, 2026

    3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता: बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से….

    July 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.