Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»भाजपा-जेडीएस के मैसूर चलो अभियान पर गृहमंत्री परमेश्वर का पलटवार, कहा- अब बात आगे बढ़ गई है
    राजनीती

    भाजपा-जेडीएस के मैसूर चलो अभियान पर गृहमंत्री परमेश्वर का पलटवार, कहा- अब बात आगे बढ़ गई है

    By August 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     बंगलूरू ।    हाल ही में कर्नाटक में कथित भूमि घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) ने 'मैसूर चलो' मार्च का आयोजन किया। उधर, कांग्रेस भी लगातार भाजपा और जेडी-एस पर हमलावर है। अब कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने भी निशाना साधा है। 

    अब बात आगे बढ़ गई है- जी परमेश्वर

    कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा, ‘जब भाजपा ने अपनी पदयात्रा की घोषणा की थी, तो उन्होंने आरोप लगाए थे कि मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) ने मुख्यमंत्री की पत्नी को 14 जगहें दी। आरोप लगाए गए हैं कि मुख्यमंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एमयूडीए पर इन 14 जगहों को देने के लिए दबाव डाला। हालांकि, हम इन आरोपों से चिंतित नहीं हुए। लेकिन अब बात आगे बढ़ गई।’ 

    कागजों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर नहीं- जी परमेश्वर

    गृहमंत्री जी परमेश्वर ने आगे कहा, ‘इसे लेकर राज्यपाल ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया लेकिन हम चुप रहे। हमने कहा कि कानूनी तरीके से जांच को जारी रखा जाए। भाजपा की पदयात्रा से पहले हमने भी हमने कार्यक्रमों को तैयार किया। हमने जनता को सच बताने के लिए एक विशाल रैली का आयोजन किया और इस रैली में करीब 1.5 लाख लोग शामिल हुए। जब कागजों में मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर ही नहीं हैं, तो भाजपा उन पर आरोप कैसे लगा सकती है? जब यह घटना घटी तो उस समय राज्य में भाजपा का शासन था और भाजपा के नेता ही एमयूडीए को चला रहे थे।’ 

    क्या है मामला?

    आपको बता दें कि भाजपा और जेडी(एस) ने हाल ही में कथित भूमि घोटाले को लेकर बंगलूरू से मैसूर तक मार्च का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की। आरोप है कि सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती को एमयूडीए में एक घोटाले में फायदा हुआ। विपक्ष का आरोप है कि सिद्धारमैया की पत्नी को शहर के एक दूरदराज इलाके में 3.40 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के बदले वैकल्पिक भूखंड मिले।

    ‘आपको चुनी हुई सरकार पर निशाना साधने का अधिकार नहीं’

    गृहमंत्री जी परमेश्वर ने भाजपा और जेडी(एस) पर निशाना साधते हुए आगे कहा, ‘मैं भाजपा और जेडी(एस) के नेताओं से कहना चाहता हूं कि आपको चुनी हुई सरकार पर निशाना साधने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि आप खुद भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं। आप राज्यपाल के पद का भी दुरुपयोग कर रहे हैं। आखिर राज्यपाल किस संदर्भ में मुख्यमंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी सकते हैं? मुझे नहीं लगता कि राज्यपाल ने नोटस भेजकर सही निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल को सुझाव दिया है कि ऐसा ना करें।’

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    October 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….

    October 26, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

    October 26, 2026

    सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

    October 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.