Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»दवा कारोबारी के बेटे की हत्या; भागलपुर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी
    राज्य

    दवा कारोबारी के बेटे की हत्या; भागलपुर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी

    By August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दवा कारोबारी के बेटे की हत्या; भागलपुर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शहर के प्रसिद्ध दवा कारोबारी बलराम केडिया के 22 वर्षीय पुत्र रौनक केडिया की बुधवार की रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने उन्हें काफी नजदीक से तब निशाना बनाया जब वह रोज की तरह दवा की दुकान से घर लौटने से पूर्व शनिदेव को प्रणाम करने जा रहे थे।

    शनिदेव की मंदिर वाली गली में जब रौनक ने कदम रखा तो वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने सिर को निशाना बना ताबड़तोड़ कई गोलियां प्वाइंट ब्लैंक रेंज से दागी जिससे उनके सिर के आधे हिस्से का चीथड़ा उड़ गया। मौके पर उनकी मौत हो गई।

    सड़क पर पड़ा था बेटा

    वारदात के करीब आधे घण्टे बाद उसी गली से पिता बलराम केडिया दवा की दुकान बंद कराने के बाद घर लौट रहे थे। जमीन पर गिरे युवक को खून से लथपथ हाल में देखा तो स्टॉफ को बोला कि अरे देखो तो किसका बच्चा है। वह तब यह नहीं समझ सके कि उनका बेटा ही है। जैसे टोर्च जला नजदीक से औंधे मुंह गिरे युवक के चेहरे पर गई तो कांप गए। वह तो उनका बेटा रौनक था।

    पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे भी बरामद किए

    आनन-फानन में स्टाफ की मदद से डाक्टर के पास उस हाल में भी उसे ले गए, लेकिन रौनक के प्राण तो मौके पर ही छूट चुके थे। घटना की जानकारी पर तातारपुर, कोतवाली पुलिस पहुंच छानबीन में जुट गई। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मौके पर से गोलियों के खोखे भी बरामद की है। प्रारंभिक पड़ताल में नजदीक से कई गोलियां दागे जाने की बात सामने आई है।

    हत्या के कारणों का पता पुलिस टीम लगा रही है। एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम छानबीन कर रही है। तकनीकी सेल को भी लगाया गया है। हत्या के पीछे रंगदारी या नशीली दवाओं से जुड़ी ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले एक कुख्यात अपराधी गिरोह के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

    दवा कारोबार में इस परिवार का खासा प्रभाव

    शनिदेव मंदिर वाली गली में ही दवा कारोबारी बलराम केडिया ने नया घर लिया था। वहीं परिवार संग रह रहे थे। आत्माराम मेडिकल हाल से प्रसिद्धि पाए दवा के कारोबार में भाइयों के बंटवारे के बाद भी एमपी द्विवेदी रोड में ही आत्माराम मेडिकल के नाम से दवा का कारोबार चला रहे थे।

    दवा कारोबार में इस परिवार का खासा प्रभाव रहा है। हत्या की घटना बाद वार्ड पार्षद भी मौके पर पहुंच मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का सच उजागर कर देगी।

    Related Posts

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026

    कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ली खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा…

    April 22, 2026

    पोलमपल्ली से अरलमपल्ली सड़क बनने से खुश है ग्रामीण, नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.