Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»सिनवार को भी हानियेह के पास नरक भेज देंगे; ताजपोशी के चंद घंटों बाद ही इजरायल का अल्टीमेटम…
    विदेश

    सिनवार को भी हानियेह के पास नरक भेज देंगे; ताजपोशी के चंद घंटों बाद ही इजरायल का अल्टीमेटम…

    By August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सिनवार को भी हानियेह के पास नरक भेज देंगे; ताजपोशी के चंद घंटों बाद ही इजरायल का अल्टीमेटम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल ने जिस तरह ईरान में घुसकर हमास चीफ इस्माइल हानियेह का कत्ल किया, उससे एक बार फिर से साफ हो गया कि इजरायल अपने दुश्मन को कहीं से कभी भी मार सकता है।

    हानियेह का तेहरान के जिस गेस्ट हाउस में कत्ल किया गया, उस जगह पर दो महीने पहले इजरायल ने बम छिपा दिया था। जब मौका मिला तो उड़ा दिया।

    अब हमास चीफ की कुर्सी पर डिप्टी रहे याह्या सिनवार की ताजपोशी हो चुकी है और इजरायल के मुताबिक, इसके साथ ही सिनवार की जिंदगी की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है।

    इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने कहा कि सिनवार की ताजपोशी उसकी मौत की आहट है, जिसे जल्द ही अंजाम दिया जाएगा।

    इजरायली हुकूमत का मानना है कि पिछले साल 7 अक्तूबर को उसकी धरती पर हुए नरसंहार के पीछे सबसे बड़ा हाथ याह्मा सिनवार का ही था।

    सिनवार गाजा में हमास का नेटवर्क चलाता है। हानियेह के बाद वो ही हमास का सर्वेसर्वा है। हानियेह की मौत के बाद सिनवार की मंगलवार के दिन ताजपोशी भी कर दी गई।

    इजरायल ने अब सिनवार को खत्म करने की कसम खा ली है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, 11 महीनों से चली आ रही जंग की शुरुआत से सिनवार इजरायल के निशाने पर है।

    बुधवार को एक सैन्य अड्डे पर प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इज़राइल अपनी रक्षा के लिए “दृढ़” था, है और हमेशा रहेगा।

    उन्होंने सेना में भर्ती हुए नए सैनिकों को अपने संदेश में कहा कि हम अपनों की रक्षा करने और दुश्मनों का विनाश करने के लिए तत्पर हैं।

    कहां छिपा है सिनवार

    इजरायली सेना का मानना है कि सिनवार गाजा में किसी सुरंग के भीतर छिपा हुआ है। इसलिए इजरायली सेना ने अभी भी गाजा में अपना ऑपरेशन जारी रखा हुआ है। सिनवार 2017 से गाजा में हमास के लीडर की भूमिका रहा है।

    7 अक्टूबर के हमले के बाद से नहीं उसे सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। 7 अक्टूबर को उसके कहने पर हमास के गुर्गों ने पहले इजरायल पर बमों की बारिश की और फिर जमकर कत्लेआम मचाया।

    इस घटना में कम से कम 2000 इजरायली मारे गए थे। हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएफपी को बताया कि सिनवार के चयन से यह संदेश गया है कि संगठन “प्रतिरोध का अपना रास्ता जारी रखे हुए है”।

    सिनवार के दिल में इजरायलियों के लिए नफरत

    ऐसा माना जाता है कि हानियेह युद्ध के बजाय राजनीतिक रूप से हमास का नेतृत्व कर रहे थे। इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता में हानियेह ने अहम भूमिका निभाई।

    इससे उलट सिनवार युद्ध की वकालत करते रहे हैं। यही वजह है कि सिनवार इजरायल के साथ युद्धविराम का कभी इच्छुक नहीं रहा।

    हालांकि विश्लेषकों का मानना ​​है कि कतर में रहने वाले हनियेह की तुलना में सिनवार तेहरान सरकार के ज्यादा करीब है।

    The post सिनवार को भी हानियेह के पास नरक भेज देंगे; ताजपोशी के चंद घंटों बाद ही इजरायल का अल्टीमेटम… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार, मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    April 22, 2026

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार…

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश, समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर…..

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.