Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मंदसौर की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 6 करोड रूपये से ज्यादा का मिलेगा शगुन : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
    मध्यप्रदेश

    मंदसौर की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 6 करोड रूपये से ज्यादा का मिलेगा शगुन : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंदसौर की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 6 करोड रूपये से ज्यादा का मिलेगा शगुन : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पूर्व 250 रूपये की शगुन राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। साथ ही लाड़ली बहना योजना में सभी बहनों को 1250 की राशि अंतरित करेंगे। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मंदसौर जिले की 2 लाख 67 हजार बहनों के खातों में 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अंतरित होगी। उप मुख्यमंत्री मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मे आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लाड़ली बहन, लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया हो। ओलंपिक जैसे खेलों में भी महिलाएं आगे बढ़-चढ़कर भाग ही नहीं ले रही है, बल्कि पदक जीतकर देश का नाम रौशन कर रही है। सरकार ने महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए है। उन्होंने कहा कि जब देश में हर व्यक्ति सशक्त एवं आत्मनिर्भर होगा तभी वर्ष 2047 में विकसित भारत बनेगा।

    उप मुख्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाए। पर्यावरण के लिए वन सबसे महत्वपूर्ण है। आज के समय जो प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, उसको वन के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। स्वयं पेड़ लगाएं तथा अपने पड़ोसियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें।

    लाड़ली बहनों ने उप मुख्यमंत्री को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया

    उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को लाडली बहनों ने राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाई गई। खाद्य सामग्री के स्टॉल का उप मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

    बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

    उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने उन 13 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आठ महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं तीन महिला जिन्होंने दिव्यांगों के हित में सराहनीय कार्य किया, उनको भी सम्मानित किया।

    Related Posts

    खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा..

    May 29, 2026

    राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न, DPDP अधिनियम-2023 के तहत ‘प्राइवेसी बाय डिजाइन’ अपनाएगा छत्तीसगढ़….

    May 29, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला…

    May 29, 2026

    खरीफ 2026 की तैयारी तेज: किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज, ’सहकारी समितियों के माध्यम से मांग अनुसार वितरण जारी, प्रशासन कर रहा सतत मॉनिटरिंग’….

    May 29, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभिन्न वार्डों में 1.80 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण….

    May 29, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से लेफ्टिनेट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने की सौजन्य भेंट…..

    May 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को दिया जा रहा बढ़ावा..

    May 29, 2026

    राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न, DPDP अधिनियम-2023 के तहत ‘प्राइवेसी बाय डिजाइन’ अपनाएगा छत्तीसगढ़….

    May 29, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – पात्र श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा निजी स्कूलों में दाखिला…

    May 29, 2026

    खरीफ 2026 की तैयारी तेज: किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज, ’सहकारी समितियों के माध्यम से मांग अनुसार वितरण जारी, प्रशासन कर रहा सतत मॉनिटरिंग’….

    May 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.